Satna:केटरिंग मालिक से तनख्वाह लेने आई थी, ऐसा पीटा कि आंतें फटीं, मौत

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Satna:केटरिंग मालिक से तनख्वाह लेने आई थी, ऐसा पीटा कि आंतें फटीं, मौत

सचिन त्रिपाठी, Satna. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, ये कहावत सतना में चरितार्थ हुई। यहां केटरिंग मालिक ने अपने यहां काम करने वाली महिला को तनख्वाह नहीं दी। जब वह मांगने पहुंचे तो केटरिंग मालिक ने अपनी बेटी के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इस पिटाई में महिला के पेट की आंत तक फट गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 





ये है मामला





जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी केशकली ढीमर मैहर के केटरिंग संचालक राजधर दुबे उर्फ पोट्टन महाराज से अपने काम के पैसे मांगने गई थी। घर पहुंची महिला श्रमिक को देखकर केटरिंग संचालक राजधर दुबे नाराज हो गया। उसने अपनी बेटी प्रियंका के साथ मिलकर मार-पीट शुरू कर दी। दोनों बाप-बेटी ने अपने घर में ही महिला को लात-घूंसों से जमकर पीटा। मरणासन्न हालात में महिला को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 





ऐसा पीटा कि आंतें फटी





जख्मी महिला को सिविल अस्पताल मैहर के डॉक्टरों ने रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रैफर कर दिया। इस दौरान उसकी जांच की गई तो पता चला कि पेट की आंते फट गई हैं, जिससे इन्फैक्शन फैल गया। रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही केशकली की मौत हो गई। 





मैहर थाने में पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन केशकली की मौत के बाद हत्या का केस बनाया गया है। इस मामले में केटरिंग संचालक पिता राजधर दुबे और बेटी प्रियंका दुबे को गिरफ्तार किया गया है।



सतना पुलिस Maihar Satna police अंदरूनी अंगों में चोट केटरिंग मालिक सतना महिला की पिटाई Satna News Internal Organ Blast satna Catering Owner Woman Beaten सतना न्यूज मैहर