तुझ संग प्रीत लगाई: विदाई के बाद दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई कार, प्रेमी संग हो गई रफूचक्कर

author-image
एडिट
New Update
तुझ संग प्रीत लगाई: विदाई के बाद दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई कार, प्रेमी संग हो गई रफूचक्कर

सतना. जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई। लेकिन अर्धांगिनी आधे रास्ते में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। ये अजब प्रेम की गजब कहानी है सतना के अहिरगांव का। दुल्हन के भाई ने सिविल लाइन थाना पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला

अहिरगांव में कुशवाहा परिवार में यूपी के पिथौराबाद से बारात आई थी। रात भर चली शादी की रस्मों के बाद मंगलवार को विदाई हुई। दूल्हा अपनी नव विवाहिता पत्नी को लेकर कार से पिथौराबाद रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में ही एक बाइक सवार को देख कर दुल्हन ने कार रुकवा ली। पति ने भी यही समझा कि बाइक लेकर खड़ा लड़का दुल्हन के परिवार का होगा। दुल्हन कार से उतरकर सीधे बाइक पर जा बैठी। और देखते ही देखते दोनों फरार हो गए। पति ने पीछा भी किया लेकिन दुल्हन हाथ नहीं आई।

प्रेमी के साथ बाइक पर भाग रही थी, पुलिस ने पकड़ा

दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड अशोक यादव के साथ भाग गई। अहिरगांव में ही उसके पिता का दूध डेयरी का काम है। युवती के साथ उसका अफेयर चल रहा था। लेकिन इसी बीच शादी हो गई। विदा के बाद दुल्हन यूपी पहुंच जाए इससे पहले ही दोनों गायब होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों का प्लान फेल कर दिया और देर रात दोनों को पकड़ लिया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

satna Bride bride lover car abscond with lover
Advertisment