GUNA: सविता अरविंद गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष बनीं, पर्ची से लिया गया फैसला

author-image
Naveen Modi
एडिट
New Update
GUNA: सविता अरविंद गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष बनीं, पर्ची से लिया गया फैसला

Guna: गुना नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर चल रही उठापटक  में आज समाप्त हो गई। दोपहर सुनीता रविन्द्र रघुवंशी के नाम से मेंडिट भाजपा संगठन और प्रदेश मंत्री एवं पर्यवेक्षक रजनीश अग्रवाल, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह, भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार व विधायक गोपीलाल जाटव के संयुक्त प्रयास से जारी हो गया था लेकिन भाजपा की प्रत्यासी सुनीता रविन्द्र रघुवंशी की पोजिशन वोटिंग के वाद 9 वोट मिलने से तीसरे स्थान पर रही। पहले स्थान पर भाजपा से चुनाव लड़ी सविता अरविंद गुप्ता मेंडिट न मिलने से निर्दलीय रूप में खड़ी थी जिन्हें 13 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की उमीदवार रश्मि रजनीश शर्मा को भी 13 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को नगर पालिका चुनाव में कुल 37 वार्डो में से 12 सीट पर विजय मिली थी। जिसमे एक क्रासिंग वोट से उनको अध्यक्ष पद हेतु 13 मत मिले। बता दें कि गुना नगर पालिका अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने पर्चा भरा था पर्चा था जिसमें निर्दलीय सविता अरविंद गुप्ता, भाजपा से सुनीता रविंद्र टिल्लू ,कांग्रेस रश्मि रजनीश शर्मा थी।   



 





कुल वोट 37 थे





नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में कुल वोट 37 थे, जिसमे 37 वोट डाले गए। भाजपा से सुनीता टिल्लू रघुवंशी को 9 वोट मिले। 13-13 मत मिलने से असमंजस की स्थिति रहने पर पर्ची से निर्णय का फैसला हुआ। इसी दौरान कांग्रेस के वार्ड मेंबर शेखर वशिष्ठ ने वार्ड 12 की निर्दलीय प्रत्याशी के वोटिंग करने के दौरान उनके हाथ पर सुनीता अरविंद गुप्ता लिखा देखा तो उनके द्वारा कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी को लिखित आपत्ति दर्ज की और चुनाव प्रक्रिया में नियमों को उलंघन बताया। वीडियो ग्राफी करने का भी कहा, लेकिन कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने उनकी बात को गम्भीरता से नही लिया गया। निर्वाचन कक्ष व परिसर से बाहर आकर उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी आपत्ति बताई और कहा कि सहायक अधिकारियों ने भी पक्षपात किया है।





गुना जिले में ये रहे परिणाम







  • आरोन नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, कांग्रेस की अरुणा शैलेन्द्र जैन को 12- भाजपा को 3 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संध्या राजीव रघुवंशी निर्विरोध निर्वाचित



  • कुंभराज नगर पंचायत परिषद में शारदा बाई (बीजेपी) 9 को, रामदास सिंह राजपूत (कांग्रेस) को 6


  • मधुसूदनगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष बने श्याम लाल अहिवार, कौशलेंद्र उपाध्यक्ष


  • चाचौड़ा नगर पंचायत में सुनीता प्रदीप नाटाणी(भल्लू) अध्यक्ष और रश्मि कल्लू शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।




  • गुना नगर पालिका चुनाव Savita Arvind Gupta  गुना न्यूज गुना नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव गुना नगर पालिका Guna News Guna Municipalityelection Guna Municipality नप अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता नप चुनाव में घमासान