GWALIOR : 1111 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले स्कूली बच्चे तो लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR :  1111 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले स्कूली बच्चे तो लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


GWALIOR. सड़क पर कई फर्लांग की दूरी तक सिर्फ तिरंगा जी तिरंगा नजर आ रहा था। नीचे स्कूली बच्चे उसे सम्मान के साथ अपने हाथों से साढ़े हुए थे। राष्ट्रीय ध्वज की यह छटा देखकर दुकानों और छतों पर खड़े लोग रोमांचित हो गए। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्प वर्षा कर इसके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। यह तिरंगा 111 मीटर की लम्बाई का था।



 आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर के एक स्कूली  बच्चों  द्वारा आज विशाल तिंरगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा प्रात: 9 बजे महाराज बाड़ा से शुरू होकर सराफा, गश्त  का ताजिया, राम मंदिर, छप्पर बाला पुल, शिंदे की छावनी व दीनदयाल मॉल के सामने से होते हुए फूलबाग मैदान पर पहुंची और यहीं पर इस यात्रा का समापन हुआ।  इस मौके पर अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले ने कहा है कि हम सब भारतवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं| इस  अवसर पर आप सभी शहरवासियों से जिला प्रशासन की अपील है कि तिरंगा यात्रा में बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए आगे आयें। खास बात यह है कि जहाँ से भी बच्चों की तिरंगा यात्रा निकली उसका तालियों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया । यात्रा के समापन पर अधिकारियों ने अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगा कर जिले के सभी नागरिक  हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें | इस मौके पर  एडीजी पुलिस डी श्रीनिवास वर्मा और एसपी अमित सांघी ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



दो महीने में बन पाया यह ध्वज




 एडीएम इच्छित गढ़पाले ने बताया कि इस 1111 मीटर लम्बे और सौ मीटर चौड़े तिरंगे का निर्माण दो महीने में हो पाया। इसका वजन 80 किलो है।  इस ध्वज को तैयार करने वाले बच्चों ने बताया कि अब इस ध्वज की रिकॉर्डिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी करके रिकॉर्ड तय करने वाली संस्थाओं को भेजेंगे।


अमृत महोत्सव आज़ादी जिला प्रशासन District Administration Amrit Festival Independence तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज Honor सम्मान Tricolor National Flag