अब आपके बच्चों पर नहीं पड़ेगी गर्मी की मार, जानें स्कूलों के लिए क्या है आदेश ?

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
अब आपके बच्चों पर नहीं पड़ेगी गर्मी की मार, जानें स्कूलों के लिए क्या है आदेश ?

भोपाल. अगर आपके बच्चे भी इस भीषण गर्मी में स्कूल जाते हैं तो अब उन्हें राहत मिलने वाली है। बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया है।


— TheSootr (@TheSootr) April 5, 2022



12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे स्कूल



सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ही पढ़ाई होगी। दोपहर 12 बजे के बाद कोई भी स्कूल संचालित नहीं किया जाएगा। हालांकि स्कूलों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही होंगी। आदेश में लिखा गया है कि दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।


आदेश order स्कूल School गर्मी heat मध्यप्रदेश की खबरें MP Bhopal Children भोपाल कलेक्टर समय भोपाल स्कूलों के लिए आदेश new order for school timing Bhopal Collector मध्यप्रदेश बच्चे