निगम मंडलों की नियुक्तियां: सिंधिया समर्थक को भी मिली जगह, पढ़िए किसे मिला मौका

author-image
एडिट
New Update
निगम मंडलों की नियुक्तियां: सिंधिया समर्थक को भी मिली जगह, पढ़िए किसे मिला मौका

भोपाल. मध्य प्रदेश निगम मंडल (Madhya Pradesh Corporation Board) में नियुक्तियां (appointment) की गई है। ऐंदल सिंह कंसाना (Aindal Singh kansana) को एमपी एग्रो (MP Agro) का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अपना विधानसभा चुनाव हार चुकी सिंधिया समर्थक इमरती देवी (Imarti Devi) को लघु उद्योग निगम में अध्यक्ष बनाया गया है। रघुराज कंसाना को पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विनोद गोटिया (vinod gotiya) को पर्यटन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

निगम और मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्ष नियुक्त

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति पर निगम-मंडलों में नियुक्तियां की गई हैं। सूची में निगम और मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को निगम की कमान मिली है। पिछले माह भोपाल में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली थी। इस बैठक में उन्होंने सरकार में राजनीतिक नियुक्तियां को जल्द करने के लिए कहा था।

ये नियुक्तियां की गईं

  1. मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को बनाया गया।

  • मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया।
  • मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया है।
  • अमिता चपरा को मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
  • जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • विनोद गोटिया को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
  • आशुतोष तिवारी को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया।
  • मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की कमान राजेश अग्रवाल को।
  • नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
  • राज्य सहकारी अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष रमेश खटीक को बनाया।
  • राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकर को बनाया।
  • निर्मला बारेला को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
  • मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया।
  • मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष रघुराज कंसाना को बनाया।
  • अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
  • मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को नियुक्त किया।
  • मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया।
  • मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया को बनाया।
  • संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटव को नियुक्त किया।
  • मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष एंदल सिंह कंषाना को बनाया।
  • मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त इमरती देवी को बनाया।
  • मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया।
  • मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को नियुक्त किया।  
  • द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

    https://bit.ly/thesootrapp

    द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

    ">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

    Imarti Devi Aindal Singh Kansana appointment vinod gotiya girraj dandotiya Madhya Pradesh Corporation Board