सेक्स रैकेट का खुलासा: इंदौर के होटल में 11 अरेस्ट, मुंबई-बांग्लादेश से लाता था लड़कियां

author-image
एडिट
New Update
सेक्स रैकेट का खुलासा: इंदौर के होटल में 11 अरेस्ट, मुंबई-बांग्लादेश से लाता था लड़कियां

इंदौर पुलिस ने 13 नवंबर को सेक्स रैकेट (Indore Sex Racket) का भंडाफोड़ किया है। विजयनगर थाना पुलिस ने लव होटल में छापेमारी (Love Hotel Raid) की। इस रेड में पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामान मिला है। पकड़ी गई लड़कियों में एक बांग्लादेश, दो मुंबई, एक खंडवा और एक कोलकाता की रहने वाली है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो दलाल सोनू ठाकुर और प्रदीप जोशी को भी अरेस्ट किया है।

दलाल सोनू की मां भी करती थी देह व्यापार का धंधा

दलाल सोनू की मां भी देह व्यापार (Flesh Trade) के आरोपों में जेल में बंद है। मां के बाद आरोपी ने भी देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सोनू खंडवा (Khandwa), बांग्लादेश, मुंबई और कोलकाता से लड़कियों को इंदौर लेकर आया। यहां उनसे देह व्यापार करवा रहा था। इसके साथ ही दूसरा दलाल प्रदीप जोशी रिक्शा ड्राइवर है, वह लड़कियों को एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने का काम करता था। 

इस तरह हुआ खुलासा

विजय TI तहजीब काजी ने बताया कि एसआई प्रियंका शर्मा औचक निरीक्षण पर पहुंची तो पता चला होटल में कुछ युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरी हुई हैं। इसके बाद पुलिस अमला बुलाकर छापामारी की गई। पुलिस ने मौके से होटल संचालक नीरज पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी शारदानगर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

girls supply call girl जिस्मफरोशी का धंधा इंदौर में देह व्यापार Flesh Trade Indore Sex Racket Love Hotel Raid The Sootr Khandwa love hotel
Advertisment