श्योपुर MLA ने विधानसभा में फाड़ा कुर्ता: बोले- बाढ़ से जनता के तन पर कपड़े नहीं, मैं कैसे पहनूं

author-image
एडिट
New Update
श्योपुर MLA ने विधानसभा में फाड़ा कुर्ता: बोले- बाढ़ से जनता के तन पर कपड़े नहीं, मैं कैसे पहनूं

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल (Babu jadel) ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। जंडेल ने कहा कि सरकार ने श्योपुर बाढ़ (FLOOD) पीड़ितों की मदद नहीं की। श्योपुर में बाढ़ से बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं है तो मैं कैसे कपड़े पहनूं। बाबू जंडेल के कुर्ता फाड़ प्रदर्शन को बीजेपी ने नौटंकी करार दिया है।

सरकार पर गंभीर सवाल उठाए

जंडेल ने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया। जब श्योपुर में नदियां उफान पर थी। तब प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया। इस कारण इलाके के लोगों को बाढ़ की जानकारी नहीं मिल पाई। इससे श्योपुर में बाढ़ के पानी से ज्यादा नुकसान हुआ है। 

BJP बोली- सत्ता के लिए नौटंकी

विधायक जंडेल के आरोपों पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (KAMAL PATEL) ने पलटवार किया है। पटेल ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता जाने के बाद से ही बौखलाए हुए हैं। वे तड़प रहे हैं, जनता को भ्रमित करने के लिए नौटंकी करने लगे हैं। 

BJP Sheopur नौटंकी कुर्ता फाड़ प्रदर्शन mp vidhansabha FLOOD politics कमल पटेल Congress MLA बाढ़ Babu Jandel