शिवपुरी: गुपचुप तरीके से कर रहे थे लड़की की शादी, पहले पति का परिवार पहुंच गया और फिर...

author-image
एडिट
New Update
शिवपुरी: गुपचुप तरीके से कर रहे थे लड़की की शादी, पहले पति का परिवार पहुंच गया और फिर...

शिवपुरी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मंदिर में एक दुल्हा-दुल्हन बंधन में बंध रहे थे वहीं बाहर जमकर मारपीट हो रही थी। दरअसल कुछ लोग लड़की को अपनी बहू और भाभी बताकर शादी रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात पर मारपीट शुरू हो गई। लेकिन शादी नहीं रूकी। बाहर झगड़ा चलता रहा अंदर दुल्हा दुल्हन सात फेरे लेते रहे।

लड़की की पहले हो चुकी शादी

बताया जा रहा है कि झांसी जिले के डोंगरी गांव के रहने वाले अखिलेश परिहार का गांव की ही एक नाबालिग लड़की से अफेयर था। दोनों ने करीब सालभर पहले भागकर शादी कर ली थी। लड़कीवालों ने थाने में लड़की के अपहरण की  शिकायत दर्ज करवा दी थी। जैसे ही दोनों के गांव लौटे, लड़की के नाबालिग होने के कारण मामले में अखिलेश को जेल भेज दिया गया।

गुपचुप तरीके से शादी कर रहे थे लड़कीवाले

लड़कीवालों ने फौरन दूसरा लड़का देखकर बेटी की शादी तय कर दी। अखिलेश तो 8 महीने से जेल में बंद है लिहाजा लड़कीवाले गुपचुप तरीके से उसकी शादी कर रहे थे। अखिलेश के परिवार वालों को शादी की भनक लगी तो वो मंदिर में पहुंच गए। वे दुल्हन को बहू और भाभी बताकर शादी रुकवाने पर अड़ गए। इसी बात पर दुल्हन के भाई और अखिलेश के भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मंदिर में फेरे चले और बाहर लात-घूंसे। मारपीट के बीच ही दुल्हन विदा हो गई।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

MP News second marriage shivpuri News fraud
Advertisment