MP का खजाना खस्ताहाल: शिवराज सरकार ने फिर बाजार से लिया 2 हजार करोड़ का कर्ज

author-image
एडिट
New Update
MP का खजाना खस्ताहाल: शिवराज सरकार ने फिर बाजार से लिया 2 हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार पर कर्ज (Loan on mp govt) बढ़ता ही जा रहा है। सरकार ने एक बार फिर बाजार से 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के माध्यम से स्टॉक सेल करके कर्ज लिया है। मार्च 2021 तक सरकार 2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है, इसमें से 1 लाख 54 हजार करोड़ रुपए बाजार से लिए है।

20 साल में चुकाएगी कर्ज

बुधवार को लिए गए नए कर्ज (MP Govt new loan) को सरकार 20 साल में चुकाएगी। इसकी एवज में साल में दो बार मई और नवंबर में ब्याज (Interest) देना होगा। 16 नवंबर 2021 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सिस्टम (ई कुबेर) के जरिए राज्य सरकार के स्टॉक सेल (Stock Sale) की नीलामी के लिए बोली आमंत्रित की गई थी। सरकार का कहना है कि प्रदेश के विकास के लिए नया कर्ज लिया गया है।

आमदनी घटी, खर्च बढ़ा

मध्यप्रदेश सरकार का रेवेन्यू कलेक्शन (Revenue Collection) कम होता जा रहा है। दूसरी तरफ खर्च बढ़ता जा रहा है। यहीं वजह है कि लगातार कर्ज लेने की जरूरत पड़ रही है। इसी वित्तीय वर्ष (financial year) में ही सरकार कई बार कर्ज ले चुकी है। वर्ष 2019-20 में राज्य सरकार का रेवेन्यू करीब 1 लाख 47 हजार करोड़ था, इसकी तुलना में खर्च 1 लाख 50 हजार करोड़ था।

वर्ष 2020-21 में रेवेन्यू घटकर करीब 1 लाख 37 हजार करोड़ रह गया और खर्च बढ़कर 1 लाख 58 हजार करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार कई बार कर्ज ले चुकी है। जानकारों का कहना है कि मार्च 2022 तक ये सिलसिला जारी रहेगा।

he sootr कर्ज में सरकार मध्यप्रदेश पर कर्ज शिवराज सरकार पर कर्ज Interest revenue collection Stock Sale MP Govt new loan Loan on mp govt financial year RBI