पीतांबरा पीठ पर सपत्नीक की पूजा और बताया कि आखिर वे आज दर्शन करने यहाँ क्यों आये हैं

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
पीतांबरा पीठ पर सपत्नीक की पूजा और बताया कि आखिर वे आज दर्शन करने यहाँ क्यों आये हैं



ग्वालियर. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( SHIVRAJ SINGH CHAUHAN ) आज 28 अगस्त को अल्पकालीन प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे और यहाँ से तत्काल दतिया रवाना होकर वहाँ प्रसिद्ध शक्ति स्थल पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा पूजा -अर्चना की उन्होंने कहा कि अंचल  हाल ही में बाढ़ के प्रकोप से गुजरा है और इस दौरान मां की कृपा से बाढ़ से जनहानि नहीं हुई इसके लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने आया हूँ





ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे ग्वालियर





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहाँ प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट और बीजेपी के नेताओं और वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने उनकी अगवानी की।  हवाई पट्टी पर उन्होंने प्रभारी मंत्री से एकांत में कुछ देर चर्चा भी की इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हो गए।  दतिया पहुँचने पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की और जिला पंचायत और नगर पालिका के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से परिचय कराया।





पीतांबरा की पूजा और शिव को जलाभिषेक किया





हवाई पट्टी से शिवराज सिंह सपत्नीक सीधे पीतांबरा पीठ  पहुंचे। उन्होंने वहां माँ  पीतांबरा के दर्शन कर मत्था टेका और परम्परागत ढंग से पूजा अर्चना की। उन्होंने इसके बाद महाभारत कालीन वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर वहां मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया और पूजा की।





बोले, आभार जताने आया हूँ





मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज वे माई के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने आये हैं। अंचल ने बीते कुछ दिन बाढ़ की त्रासदी झेली है। इस दौरान माई की कृपा से बाढ़ से लोगों की जान की रक्षा हो सकी और इसी के लिए उनका आभार जताने आज यहाँ पहुंचा था और पूजा अर्चना कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की मंशानुसार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहा है और इस दिशा में अनेक काम  सरकार ने शुरू किये हैं जिनके सार्थक परिणाम भी आने लगे है।





दो दिन पहले बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा करने आये थे सीएम





ग्वालियर - चम्बल संभाग में बीते एक पखबाड़े से चम्बल  और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।  सैकड़ों गाँव इस बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और सैकड़ों लोगों को बाढ़ में फंस जाने पर वायुसेना और आर्मी के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर निकालना पड़ा था।  दो दिन पहले सीएम ने भिंड,मुरैना ,श्योपुर और शोकनगर जिलों में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था और बाढ़पीड़ितों से मुलाक़ात भी की थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दो दिन से बाढ़पीड़ित क्षेत्रों का दौर कर रहे हैं।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN Chief Minister Gwalior ग्वालियर Pitambara Peeth पीतांबरा पीठ मुख्यमंत्री Transit Visit ट्रांजिट विजिट