Gwalior. ग्वालियर में हर्ष फायर में अनेक लोगों की जान जाने के बावजूद और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कोई अंकुश नहीं लग पा रहा। 4 मई को बर्थडे में हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
— TheSootr (@TheSootr) May 4, 2022
यह है पूरा मामला
घटना शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र के फर्श वाली गली की है। बताया गया कि यहां किसी सोनी के यहां बच्चे की बर्थडे पार्टी थी। इसमें भाग लेने अनेक बच्चे पहुंचे थे और कुछ बड़े भी। नाच गानों के बीच बच्चे के पिता ने अपनी बारह बोर बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिए। इसमें उसका बेलेंस बिगड़ गया और इसके छर्रे दो बच्चो की देह में घुस गए।
तनाव का माहौल बना
घायल और लहूलुहान बच्चों को देख वहां पहले तो भगदड़ मची, फिर तनाव फैल गया। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल थाने को दे दी, पुलिस भी पहुंच गई। बंदूक सहित कई लोगों को थाने ले जाया गया है। आसपास तनाव का माहौल है।