DATIA : चुनावी रंजिश पर चली गोली, हुआ पथराव; पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश यादव समेत दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DATIA : चुनावी रंजिश पर चली गोली, हुआ पथराव; पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश यादव समेत दोनों पक्षों के 5 लोग घायल

मनोज चौबे, DATIA. दतिया जिले के तिल्हेरा गांव (Village Tilhera) में पंचायत चुनाव(Panchayat Election) से पहले चुनावी रंजिश पर पथराव और गोलीकांड की घटना सामने आ रही है। इस घटना में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश यादव(Former BJP District President Jagdish Yadav) समेत दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हुए हैं।





दोनों पक्षों के 5 लोग घायल





तिल्हेरा गांव में त्रयोदशी के आयोजन के दौरान चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में ये संघर्ष इतना बढ़ गया कि पथराव होने लगा। इससे एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी पक्ष से 1 व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ओर से घायल 3 लोग रामपुरा के रहने वाले हैं। इनके नाम जगदीश यादव, बेताल यादव और अमृत सिंह यादव(Amrit Singh Yadav) हैं। जबकि दूसरे पक्ष से घायल एक व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार यादव है। उनके पैर में गोली लगना बताया जा रहा है। 





पहले से चली आ रही है रंजिश 





सूत्रों के मुताबिक दतिया बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहे जगदीश सिंह यादव और प्रदीप यादव के परिवार में पहले से ही रंजिश चली आ रही है। त्रिस्तरीय चुनाव पंचायत में रामपुरा सीट से सरपंच पद के लिए जगदीश यादव की पुत्रवधू और पत्नी चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर से प्रदीप यादव के परिवार से सुनीता यादव चुनावी मैदान में सरपंच पद हेतु प्रत्याशी हैं।



दतिया PANCHAYAT ELECTION पंचायत चुनाव Datia Village Tilhera Former BJP District President Jagdish Yadav Amrit Singh Yadav Betal Yadav गांव तिल्हेरा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश यादव अमृत सिंह यादव बेताल यादव