सिंध में चांदी के सिक्के: शिवपुरी में बाढ़ के पानी में बहकर आए 280 साल पुराने सिक्के

author-image
एडिट
New Update
सिंध में चांदी के सिक्के: शिवपुरी में बाढ़ के पानी में बहकर आए 280 साल पुराने सिक्के

शिवपुरी. सिंध नदी के बाढ़ के पानी में रविवार को चांदी के सिक्के बहकर आ गए। लोगों में इन्हें लूटने की होड़ मच गई। बाढ़ के पानी में ही सिक्के लेने के लोग कूदने लगे। सिक्के जिस जगह बहकर आए है। वो जिले का पचावली गांव है। बताया जा रहा है कि सिंध नदी मे बाढ़ आने के कारण आस-पास की मिट्टी हट गई थी, जिसके चलते जमीन मे गड़े चांदी के सिक्के बाहर आ गए और यही सिक्के लोगों को मिले।

280 साल पुराने सिक्के

सिक्के 280 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इनमें इंग्लैंड की रानी विक्टोरिया की फोटो है। यह 18 वीं सदी के हैं। सिक्कों पर 1862 लिखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण मिट्टी के कई घर गिर गए। इसके अलावा कई नदी के किनारों की मिट्टी बहकर चली गई। बताया जा रहा है कि इसी कारण जमीन में गड़े सिक्के मिलने लगे। 

पुलिस ने तैनात किया सुरक्षा बल

कोलारस के एसडीओपी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि गांव में नदी किनारे सिक्के मिलने की खबर मिली, जिसके बाद थाना प्राभारी को मौके पर भेजा गया। नदी किनारे किसी तरह का हादसा न हो। इसके लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।  

sindh shivpuri Silver coins खजाना सिक्के coins चांदी के सिक्के flood waters