Indore: दुल्हन की खोज में सिंगर मीका पहुंचे इंदौर, 5 लड़कियों से करवाए शानदार टास्क, संजय शुक्ला का परिवार बना बाराती

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
Indore: दुल्हन की खोज में सिंगर मीका पहुंचे इंदौर, 5 लड़कियों से करवाए शानदार टास्क, संजय शुक्ला का परिवार बना बाराती

Indore. अपने लिए दुल्हनिया को ढूंढने के लिए पॉपुलर सिंगर मीका सिंह(Singer Mika Singh) इंदौर (Mika Singh at Indore)पहुंचे हैं। यहां पर वे अपने शो स्वयंवर द मीकादी वोटी(Swayamvar The Mika di Voti) के लिए 5 लड़कियों से मिले। लड़कियों ने ऑडिशन दिए। इसके साथ उनसे इंटरव्यू  लिए गए। इतना ही नहीं मीका ने इन लड़कियों से कुछ टास्क भी करवाए। ये लड़कियां मीका को शादी के लिए इंप्रेस करेंगी।





रविवार को इंदौर में हुई शो की शूटिंग





इंदौर में मीका का अपकमिंग शो'स्वयंवर:मीका दी वोटी'की शूटिंग(Swayamvar The Mika di Voti shooting at Indore))  चल रही है। इस शो को मीका के खास दोस्त शान होस्ट करेंगे। वे भी जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक 19जून को  शो की शूटिंग रात 10 बजे तक चली।





कांग्रेस MLA संजय की फैमिली बनी बाराती





'स्वयंवर:मीका दी वोटी'में बारातियों के रूप में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला(Sanjay Shukla) के भतीजे यश शुक्ला(Yash Shukla) और अन्य लोग शामिल हैं। ये लोग भी शो में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनकी मुंहबोली बहन हैं। 





आकांक्षा पुरी ने भी किया पार्टिसिपेट 





इंदौर की मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी ऑडिशन देने पहुंची थी। कुछ समय पहले दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आ चुकी है। कई बार दोनों की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।







 



bollywoood आकांक्षा पुरी इंदौर संजय शुक्ला स्वयंवर द मीकादी वोटी Sanjay Shukla Yash Shukla Singer Mika Singh Swayamvar The Mika di Voti Mika Singh at Indore मीका सिंह Indore Akanksha Puri