बिशप और परिवार के 24 खातों में मिले साढ़े छह करोड़, ईओडब्ल्यू की जांच जारी, प्रशासन ने और कसा शिकंजा

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
बिशप और परिवार के 24 खातों में मिले साढ़े छह करोड़, ईओडब्ल्यू की जांच जारी, प्रशासन ने और कसा शिकंजा

राजीव उपाध्याय, Jabalpur.जबलपुर में बिशप पीसी सिंह, उसकी पत्नी, बेटा पीयूष और परिवार के अन्य सदस्यों के  24 खाते ईओडब्ल्यू को जांच में मिले हैं। इन खातों में साढ़े छह करोड़ रुपए की राशि जमा है। ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपी पीसी सिंह द्वारा उसके नियंत्रण की शैक्षणिक संस्थाओं से अन्य धार्मिक संस्थाओं में लगभग छह करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर करना पाया गया। एफआईआर के समय यह राशि दो करोड़ सत्तर लाख रुपये होना पता चला था।



परिवार के नाम  पर 24 बैंक खाते 

अभी तक नगदी लगभग एक करोड़ पैंसठ लाख रुपये भारतीय मुद्रा और लगभग 18 लाख की विदेशी मुद्रा तलाशी के दौरान पाई गई। वहीं 2 करोड़ 2 लाख की एफ़डीआर और खातों में लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये जमा पाए गए। इस प्रकार लगभग साढ़े दस करोड़ रुपये होना पाया गया है। सम्पत्ति और अन्य निवेश की जानकारी अभी विवेचना में प्राप्त की जा रही है। आरोपी पीसी सिंह द्वारा क्राइस्ट चर्च स्कूल की राशि से खरीदी गई लगभग 60 लाख की डिस्कवरी और तीस लाख की फोर्ड एंडेवर गाड़ी का ख़ुद इस्तेमाल कर रहा था। 



अनुदान प्राप्त स्कूल का भी चेयरमैन



ईओडब्ल्यू ने जांच में पाया कि पीसी सिंह द साइनोड ऑफ द चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर के साथ ही उसी संस्था से संबंधित अनुदान प्राप्त दो स्कूलों का भी चेयरमैन था। वह शासकीय भूमि का भी उपयोग कर रहा था। ईओडब्ल्यू ने उसे शासकीय सेवक माना है और भ्रष्टाचार में जो कार्रवाई शासकीय सेवक पर की जाती है पीसी सिंह पर भी वही कार्रवाई की जा रही है।



करीबियों से भी हो सकती है पूछताछ 



बिशप पीसी सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा सकती है। उसके दोस्त सुरेश जैकब की गिरफ्तारी के बाद कुछ और करीबियों के नाम सामने आ रहे हैं। इनसे भी ईओडबल्यू पूछताछ कर सकती है। मालूम हो कि पीसी सिंह का बेटा पीयूष को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

 


बिशप के 24 खातों में छह करोड़ बिशप पीसी सिंह पर भ्रष्टाचार जबलपुर बिशप पीसी सिंह Action on Jabalpur Bishop PC Singh जबलपुर न्यूज Jabalpur Bishop PC Singh Jabalpur News