निकाह के बाद निकले जुलूस में गाने बजाने से विवाद, 9 लोगों पर FIR दर्ज

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
निकाह के बाद निकले जुलूस में गाने बजाने से विवाद, 9 लोगों पर FIR दर्ज

रतलाम में मंदिर के सामने DJ बजाने पर दो समुदायों के लोगों में पत्थर चल गए। रविवार रात यहां निकाह के बाद जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में लोग मंदिर के सामने गानों पर नाच रहे थे। इस दौरान मंदिर के सामने नाच रहे और जुलूस में शामिल लोगों के बीच पत्थरबाजी हो गई। पथराव में 4 लोग घायल हो गए। घटना खारवा कला पुलिस चौकी के कोठड़ी गांव की है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।



पथराव में घायलों को इलाज के लिए ताल और आलोट के अस्पताल लाया गया। इनमें से 1 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ताल थाना पुलिस ने 7 नामजद और 2 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।



इसलिए बिगड़े हालात



ग्रामीणों ने बताया कि जाकिर मेव के बेटे की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई थी। उसी की शादी का जुलूस निकाला जा रहा था। DJ पर आपत्तिजनक गाने बज रहे थे, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।



गांव पहुंचे कलेक्टर और SP



कोठड़ी गांव में पथराव की सूचना मिलते ही रात में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और SP अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा की और समझाइश दी। कलेक्टर ने कहा कि गांव में अब स्थिति सामान्य है। SP ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।


रतलाम में दो पक्षों में हुआ विवाद एमपी में पत्थरबाजी मध्य प्रदेश में पथराव रतलाम लेटेस्ट न्यूज रतलाम में पथराव मध्य प्रदेश न्यूज Dispute between two parties in Ratlam Madhya Pradesh News Stone pelting in MP Stone pelting in Madhya Pradesh Ratlam Latest News Stone pelting in Ratlam