हड़ताल स्थगित: दिनेश शर्मा बोले- आंदोलन को रौंदने के लिए मुझ पर जिला बदर की कार्रवाई

author-image
एडिट
New Update
हड़ताल स्थगित: दिनेश शर्मा बोले- आंदोलन को रौंदने के लिए मुझ पर जिला बदर की कार्रवाई

भोपाल. मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जिला बदर की कार्रवाई के विरोध में प्रशासन पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा की पंचायत संयुक्त मोर्चे के आंदोलन को रौंदने के लिए मुझ पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। इसलिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अंतिम सांस तक कर्मचारियों की लड़ाई लड़ूंगा। इसके लिए सरकार चाहे तो रासुका लगा दे। मुझे इन कार्रवाईयों से फर्क नहीं पड़ता।

संयुक्त मोर्चे के आंदोलन को रौंदने की कोशिश

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। मोर्चे ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ बैठक करके मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल स्थगित की। संयुक्त मोर्चा 22 जुलाई से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहा था। जिसे अगले आदेश तक रोक दिया गया है। 

संयुक्त मोर्च ने हड़ताल स्थगित की

मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। मोर्चे ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ बैठक करके मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल स्थगित की। संयुक्त मोर्चा 22 जुलाई से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहा था। जिसे अगले आदेश तक रोक दिया गया है। 

दिनेश शर्मा पंचायत सचिव की हड़ताल. कार्रवाई उमाकांत उमराव