भोपाल-नागपुर NH-69 पर सुखतवा नदी का पुल टूटा, 138 पहियों वाला ट्राला नीचे गिरा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भोपाल-नागपुर NH-69 पर सुखतवा नदी का पुल टूटा, 138 पहियों वाला ट्राला नीचे गिरा

नर्मदापुरम. भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे-69 पर सुखतवा नदी पर बना पुल टूट गया। एक ट्राला पुल से गुजर रहा था उसी दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया और ट्राला सीधे नीचे जा गिरा। 138 व्हील वाले ट्राले में इटारसी पावर ग्रिड की भारी मशीन थी। ट्राले में ड्राइवर समेत 4 लोग थे जो हादसे में घायल हो गए। गर्मी की वजह से सुखतवा नदी में पानी बेहद कम है। ये पुल अंग्रेजों के शासनकाल में बना था। पुल टूटने से भोपाल-नागपुर हाइवे पर जाम की स्थिति है। नर्मदापुरम प्रशासन रूट डायवर्ट करने की कोशिश कर रहा है। इस पुल से रोजाना 5 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते थे।




— TheSootr (@TheSootr) April 10, 2022

 


नागपुर पुल मध्यप्रदेश की खबरें MP Bhopal Broken bridge broken Road Accident Accident पुल टूटा सुखतवा नदी nh-69 Bhopal-Nagpur National Highway-69 मध्यप्रदेश Sukhtwa river Bridge भोपाल