MP के डॉक्टरों की समर वेकेशन लीव शुरू, एम्स-हमीदिया के आधे डॉक्टरों की छुट्टी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
MP के डॉक्टरों की समर वेकेशन लीव शुरू, एम्स-हमीदिया के आधे डॉक्टरों की छुट्टी

Bhopal. कोरोना काल के दो साल बाद डॉक्टरों को गर्मी की छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश में समर वेकेशन लीव शुरू हो गई है। डॉक्टरों को रोटेशन में एक-एक महीने की छुट्टी दी गई है। सोमवार से एम्स और हमीदिया अस्पताल में आधे डॉक्टर ही ड्यूटी करेंगे। डॉक्टरों की छुट्टियों से मरीजों को परेशानी हो सकती है। वहीं ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ पर वर्कलोड बढ़ेगा।



OPD में लंबी लाइन, टल सकती हैं सर्जरी



एम्स और हमीदिया अस्पताल में ड्यूटी पर आधे डॉक्टर ही रहेंगे। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ओपीडी में लंबी कतार लग सकती है। ज्यादा जरूरी नहीं होने पर सर्जरी टाली जा सकती हैं। ऑनकॉल ड्यूटी के लिए भी डॉक्टरों की कमी होगी। हमीदिया अस्पताल के क्लिनिकल डिपार्टमेंट में 240 डॉक्टर हैं। इनमें से 120 डॉक्टर छुट्‌टी पर चले जाएंगे।



हमीदिया में डॉक्टरों की कमी



हमीदिया अस्पताल में कई विभाग ऐसे हैं जहां पहले से ही डॉक्टरों की कमी है। इसके बाद आधे डॉक्टरों की छुट्टियां होने से काफी परेशानी हो सकती है। रेडियोथैरेपी में सिर्फ 3 डॉक्टर हैं। न्यूक्लियर मेडिसिन और नेप्रोफोलॉजी में एक-एक डॉक्टर हैं। पीडियाट्रिक और कार्डियक सर्जरी में 2-2 डॉक्टर हैं। गैस्ट्रो मेडिसिन में 4, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी और स्किन एंड वीडी में 3-3 डॉक्टर हैं।



एम्स के डॉक्टरों की भी छुट्टियां



एम्स हॉस्पिटल में 215 डॉक्टर हैं। इसमें से 110 डॉक्टर एक महीने की छुट्टी पर रहेंगे। यहां भी डॉक्टरों के नहीं होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। एम्स के कई विभागों में डॉक्टरों की कमी है। सर्जिकल ऑकोलॉजी में सिर्फ एक ऑन्को सर्जन हैं। कैंसर के मरीजों के ऑपरेशन टल सकते हैं। एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, किडनी रोग विभाग में भी एक से 3 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही हैं।


MP News मध्यप्रदेश हमीदिया अस्पताल MP भोपाल Bhopal AIIMS एम्स गर्मी की छुट्टियां Hospital doctors डॉक्टर leave Summer vacation hamidia
Advertisment