Sagar: 12 साल के नर तेंदुए की संदिग्ध मौत, नहीं मिले चोट के निशान

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
Sagar: 12 साल के नर तेंदुए की संदिग्ध मौत, नहीं मिले चोट के निशान

Sagar: सागर के दक्षिण वन मंडल में राहतगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगल में नर तेंदुए का शव(leopard dead body)  मिला है। उसकी उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। वह वयस्क था। तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। उसके सभी अंग भी सुरक्षित मिले हैं। तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच(forensic investigation) कराई जा रही है। इसके लिए सैंपल कलेक्ट किए हैं। जंगल में दिनभर सर्चिंग चली, लेकिन कोई सुराग(clue) नहीं मिला है।





फोरेंसिक जांच शुरू







जानकारी के अनुसार राहतगढ़ की सेमरा बीट के सूखे नाले में तेंदुए का शव मिला। सूचना पर गुरुवार को वन विभाग के अधिकारी(forest officer) मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पीएम के बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। दक्षिण वन मंडल DFO नवीन गर्ग ने बताया तेंदुए के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। शिकार जैसी आशंका नहीं है। तेंदुआ इस इलाके में काफी समय से था। बुधवार की रात उसने भैंसों पर हमला किया था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।



तेंदुए की लाश मिली तेंदुए का शव दक्षिण वन मंडल forest news नर तेंदुए Leopard leopard dead body male leopard death south forest division Suspected death नर तेंदुए का शव बरामद तेंदुए की संदिग्ध मौत