मंडलाः जादू टोने के शक में परिजनों ने ही काटे दिए थे सिर, दो गिरफ्तार

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
मंडलाः जादू टोने के शक में परिजनों ने ही काटे दिए थे सिर,  दो गिरफ्तार

मंडला। एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या की वारदात का पुलिस खुलासा ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि, जादू टोने के शक में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी परिवार के ही सदस्य हैं। मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने ट्वीट कर इसका खुलासा किया है।





तन्खा ने सरकार पर लगाए आरोप



इधर तीन आदिवासियों की हत्या पर राजसभा सांसद विवेक तंखा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, हालत बता रहे कि मध्यप्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति क्या है। विवेक तंखा ने कहा कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कमजोर आदमी को किस तरह दबाया जा रहा है।





तीन लोगों की हुई थी हत्या



पातादेई गांव में छत पर सो रहे तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इन मृतकों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। वारदात की जघन्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, आरोपियों ने महिला का गला एक किमी दूर एक पेड़ पर  टांग दिया था। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल हो गया था।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश police पुलिस murder हत्या accused आरोपी खुलासा mandla मंडला disclosure