सरकार पर निशाना: खाद मिल नहीं रही, महंगाई बढ़ रही और PM का महल बन रहा- दिग्विजय

author-image
एडिट
New Update
सरकार पर निशाना: खाद मिल नहीं रही, महंगाई बढ़ रही और PM का महल बन रहा- दिग्विजय

कांग्रेस (Congress) पार्टी के बड़े नेता और MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इन दिनों छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दौरे पर हैं। यहां वे कांग्रेस नेता और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल (Ram Gopal Agarwal) के पिता की मृत्यु के बाद गुरुवार को शोक व्यक्त करने और उनके परिवार से मिलने धमतरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

MP उपचुनाव में जीत का दावा किया

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में उपचुनाव (by-election) से संबंधित सवाल पर सिंह ने कहा, देश में मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतें दुगनी हो रही हैं। केन्द्रीय सीमाशुल्क कर रोज बढ़ रहा है। लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। खाद के भाव बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्यों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रही है। समय पर खाद का आयात नहीं किया गया इसे कृषि मंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वहीं नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। किसान परेशान है। पूरे तरीके से जनता में नाराजगी है। उसका फायदा उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

मोदी सरकार को घेरा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है जिसका मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं दो नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। नए संसद भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों पर पैसा खर्च करने के लिए केंद्र की आलोचना की।

प्रधानमंत्री की फिजूलखर्ची पर सवाल किए

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा रही है और कहा जा रहा है कि पैसा नहीं है। सेंट्रल विस्टा को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री जी का महल बन रहा है। उपराष्ट्रपति जी का महल बन रहा है। नई बिल्डिंगें बन रही हैं। नया संसद भवन (Parliament House) बन रहा है। जबकि विश्व की सबसे पुरानी लोकतंत्र व्यवस्था ब्रिटेन की है। वहां आज भी दो सौ साल से ज्यादा पुराना संसद भवन है। वह आज भी वहीं बैठते हैं। इन्हें फिजूलखर्ची रोकनी होगी।

Madhya Pradesh CONGRESS Digvijay Singh Chhattisgarh central government Parliament House by-election Ram Gopal Agarwal