ऐसे कथावाचक?: गांधी को देशद्रोही बोलने वाला तरुण मुरारी यौन शोषण में जेल गया था

author-image
एडिट
New Update
ऐसे कथावाचक?: गांधी को देशद्रोही बोलने वाला तरुण मुरारी यौन शोषण में जेल गया था

भोपाल. मध्य प्रदेश का विवादास्पद कथावाचक तरुण मुरारी 2017 में जेल गया था। उस पर एक लड़के के यौन शोषण (sexual abuse) का केस था। तरुण मुरारी का असली नाम रमेश गौड़ है। तरुण मुरारी हाल ही में महात्मा गांधी को देशद्रोही कहने के चलते विवादों में आया था। हालांकि, बाद में उसने माफी मांग ली।



ये था मामला: बात मार्च 2017 की है। तरुण मुरारी राजगढ़ के सारंगपुर का बताया जाता है। वह खुद को राष्ट्रीय संत बताता था। पुलिस के मुताबिक, एक छात्र ने शिकायत में बताया था कि तरुण मुरारी उर्फ रमेश ने कहा था कि मेरे घर पर कोई नहीं है, तुम सोने आ जाना। हम दोनों रात को अलग-अलग पलंग पर सोए। कुछ देर बाद रमेश ने कोई बदबूदार चीज मेरी नाक के ऊपर रख दी, जिससे मुझे चक्कर आने लगे और मैं उठ नहीं पाया। इस दौरान आरोपी ने मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी के खिलाफ धारा 377 और 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। तरुण मुरारी को अपर सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  



ये बोले था तरुण मुरारी: वो (गांधीजी) महात्मा नहीं है। ये असत्य बोला जा रहा है। दूसरा कहा जा रहा है राष्ट्रपति, वो राष्ट्रपिता नहीं है। इससे ज्यादा आप जानकारियां लेना चाहते हैं तो आप RTI दायर करके ले सकते हैं, वो निशुल्क दी जाती है। मैं अपनी अभिव्यक्ति की आजादी (Freedom of Speech) से कहना चाहता हूं कि दो राष्ट्र (2 nation) थ्योरी देने वाला कोई व्यक्ति है तो वो है करमचंद गांधी, जिसने भारत के 2 टुकड़े करे। जो राष्ट्र के टुकड़े कर दे, वो पिता कैसे हो सकता है? इसलिए हम इनका घोर विरोध करते हैं। ये ना तो राष्ट्रप्रेमी है, ना तो राष्ट्रपिता हैं, ना महात्मा हैं। मेरी नजर में वो देशद्रोही (Traitor) हैं। 


कथावाचक मध्य प्रदेश महात्मा गांधी Mahatma Gandhi देशद्रोही तरुण मुरारी sexual abuse MP Narrator Tarun Murari Traitor Controversy जेल The Sootr Jail यौन शोषण