महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी होने पर टैक्स में छूट, 30 लाख पक्के मकान बनाएंगे

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी होने पर टैक्स में छूट, 30 लाख पक्के मकान बनाएंगे

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। चौहान ने बताया कि अब महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी होने पर 3 फीसदी की जगह सिर्फ 1 प्रतिशत टैक्स लगेगा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आज 43 लाख लाड़ली हो गई हैं, हमने तय किया है कि हम लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाएंगे। सरकार ने महिलाओं के लिए नगरीय निकायों में आरक्षण दिया है, जिससे महापौर जैसे पदों पर सुशोभित होने वाली बहनें चमत्कार कर रही हैं। दरअसल, शिवराज सरकार के 2 साल पूरे होने पर भोपाल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सीएम ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की है।





ये ऐलान किए: शिवराज ने कहा कि पार्टी ने महिलाओं का राजनैतिक सशक्तिकरण भी किया है। जिसके बाद पार्टी ने तय किया हैं कि शिक्षकों की नौकरी में बहनों को 50% आरक्षण मिले। जब पुलिस भर्ती में बेटियों को 30% आरक्षण देने की बात कही तो इसका पुरजोर विरोध हुआ। लेकिन जब पुलिस की यूनिफॉर्म में बेटी डंडा उठाती है, तो अपराधी कांप जाते हैं। इंदौर और भोपाल में महिला उद्यमियों के लिए इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने का निर्णय लिया है, जिससे बड़ी संख्या में महिला उद्योगपति बनें। साथ ही बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, अब यदि संपत्ति महिला के नाम पर होगी, तो संपत्ति कर भी 3% की जगह 1% ही लगेगा। सरकार महीने में 1 दिन 'रोजगार दिवस' के रूप में मनाएंगे। बता दें कि अभी तक कुल 44 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। साख ही प्रदेश के बेटे बेटियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके लिए और एक लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। साथ ही अगले तीन सालों में गरीबों को 30 लाख मकान बनाकर दिए जाएंगे। सीएम ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, सबके पक्के मकान बना दिए जाएंगे।


घोषणा लाडली लक्ष्मी पक्का घर कर छूट शिवराज संपत्ति ladli laxmi tax exemption Property Jobs pucca house नौकरी Announcement Shivraj Woman महिला