JABALPUR:स्पाइसजेट की चेन्नई से आई फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, लेट हुई मुंबई की उड़ान

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:स्पाइसजेट की चेन्नई से आई फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, लेट हुई मुंबई की उड़ान

Jabalpur. स्पाइसजेट विमानन कंपनी इन दिनों अपने विमानों में आ रही तकनीकी खराबी के चलते परेशान है। हर हफ्ते या दस दिन में कहीं न कहीं किसी फ्लाइट में तकनीकी समस्या की खबरें आ ही जाती हैं और परेशान यात्रियों को होना पड़ रहा है। विमानन क्षेत्र में लगातार ऐसी दिक्कतें आने से कंपनी की ब्रांड वैल्यू पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। ताजा मामला चेन्नई से जबलपुर पहुंची फ्लाइट का है जिसमें तकनीकी खराबी आने की वजह से मुंबई की उड़ान सुबह के बजाय शाम को टेकऑफ कर पाई।





लैंड होने के बाद सामने आई समस्या




दरअसल स्पाइसजेट की चेन्नई फ्लाइट सुबह 8.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करती है और फिर यही विमान 20 मिनट बाद मुंबई के लिए रवाना होता है। रविवार को चेन्नई से आने के बाद विमान के पायलट को कुछ तकनीकी समस्या महसूस हुई जिसके बाद मुंबई उड़ान को रोक दिया गया। इसके बदले बेंगलुरू-जबलपुर उड़ान सेवा के विमान को मुंबई भेजा गया। 





यात्रियों को करना पड़ा घंटों का इंतजार




इस गड़बड़ी के बाद यात्री घंटों तक एयरपोर्ट लाउंज में ही टाइम काटते नजर आए। तकनीकी खराबी ने सबका शेड्यूल बिगाड़ दिया था जिसका गुस्सा भी यात्रियों में देखा गया।


जबलपुर विमानन कंपनी TECHNICAL PROBLEMS Jabalpur FLIGHT DELAY चेन्नई मुंबई Jabalpur News Mumbai Chennai SPICEJET स्पाइसजेट