DAMOH: बीजेपी की सदस्यता लेकर लौटे नगर पंचायत अध्यक्ष ने पथरिया विधायक पर लगाए आरोप, कहा BJP से गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ था

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
DAMOH: बीजेपी की सदस्यता लेकर लौटे नगर पंचायत अध्यक्ष ने पथरिया विधायक पर लगाए आरोप, कहा BJP से गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ था

Damoh. दमोह में बीएसपी से पार्षद और कांग्रेस से निर्वाचित हुए नगर पंचायत पथरिया के अध्यक्ष सुंदर उर्फ हल्ले विश्वकर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद बसपा पर तो निशाना साधा ही साथ ही जिस पार्टी में गए उस पर भी तंज कस रहे हैं।            नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इस मौके पर उनके साथ पथरिया के नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे भी मौजूद थे। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद वापस पथरिया लौटते ही निर्वाचित अध्यक्ष सुंदर विश्वकर्मा ने पथरिया विधायक रामबाई पर जमकर आरोप लगाए और कहा कि विकास के नाम पर उन्होंने आज तक किया ही क्या है।



निर्वाचित अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक बनाने में हमारी सबसे बड़ी भूमिका रही हम लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में जिताया।  उन्होंने हमें कभी किसी भी विभाग में प्रतिनिध का पद नहीं दिया। बहुजन मूवमेंट को पीछे ढकेलने का काम किया है। राष्ट्रीय कर्यालय, प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया था। पार्टी के संबंध में उन्होंने कुछ कहा था जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था और हम लोगों ने ही उनका निलंबन वापस कराया। हल्ले यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को विधायक रामबाई ने सम्मान नहीं दिया। इनका भाजपा से गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ था। 



publive-image



बीजेपी नेताओं पर ही तान दिया निशाना



सुंदर विश्वकर्मा उर्फ हल्ले ने कतिपय बीजेपी नेताओं पर भी अपनी भड़ास निकाल दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और बीएसपी को मिलकर यहां अध्यक्ष बनाना था। भाजपा के चार पार्षद, तीन बसपा और एक निर्दलीय पार्षद हमारे पास था जिससे बहुमत का

आकड़ा आठ पूरा हो चुका था। इसके बाद भी कांग्रेस का पार्षद तोड़कर बीएसपी में लाया गया जिसके बाद नौ हो गए। इस पार्षद को लाने की क्या जरूरत थी। पहले कहा था कि सुंदर विश्वकर्मा को ही अध्यक्ष बनाएंगे, लेकिन बाद में मीटिंग कर कह दिया कि अध्यक्ष राकेश साहू बनेगा। इसके बाद हमने कहा कि भाजपा नेता संतोष दुबे को उपाध्यक्ष बनवा दो तो हमें चुप रहने के लिए कहा। 




विधायक निधि का लिया हिसाब



publive-image




नवागत अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर साल दो करोड़ रुपये विधायक निधि देती है विधायक रामबाई ने यह विधायक निधि कहां खर्च की है वह जनता को बताएं। विकास के नाम पर इन्होंने कुछ नहीं किया। पथरिया के अंदर विकास के नाम पर उनके नाम का एक पत्थर नहीं लगा। दूसरी ओर भाजपा नेता संतोष दुबे ने कहा कि हमने किसी को समर्थन नहीं दिया बल्कि कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने हमें समर्थन दिया था और उनके सहयोग से ही हम यह सब कर पाए हैं और आज नगर परिषद पथरिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पथरिया नगर के विकास में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं रखी जाएगी।



यह बीजेपी की जीत नहीं बल्कि शर्मनाक हार- लक्ष्मण सिंह




वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। जबकि हकीकत यह है कि वे अध्यक्ष पद के लिए अपनी ओर से प्रत्याशी तक खड़ा नहीं कर सके। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पद का दावेदार 9 वोटों से हारा है निर्वाचन शाखा से रिकॉर्ड निकलवा कर देखा जा सकता है। यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि शर्मनाक हार है।


BJP RAMBAI बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष सुंदर उर्फ हल्ले विश्वकर्मा PATHARIA MLA HALLE बीएसपी NAGAR PARISHAD ADHYAKSH damoh Damoh News SUNDAR VISHWAKARMA दमोह