पब में गोली चलाने के बाद आरोपी ने किए महाकाल के दर्शन, मुंबई में फरारी काटी; इंदौर में फिर अहाते में शराब पीते हुए पकड़ा गया

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
पब में गोली चलाने के बाद आरोपी ने किए महाकाल के दर्शन, मुंबई में फरारी काटी; इंदौर में फिर अहाते में शराब पीते हुए पकड़ा गया

योगेश राठौर, INDORE. 7 दिन पहले इंदौर के विजयनगर के बर राग द बिस्ट्रो में पब संचालक और उसके दोस्त पर 5 फायर करने वाला आरोपी सोनी उर्फ विजय सिंह आखिरकार पकड़ा गया। विजनयगर पुलिस ने निपानिया में एक अहाते में शराब पीते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह गोली चलाने के बाद देर रात अपने मामा रिटायर्ड डीएसपी लोकायुक्त के यहां अपनी कार रखकर फरार हो गया और सबसे पहले उज्जैन गया और वहां महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वो भोपाल गया और फिर दो दिन मुंबई में भी फरारी काटी। इसके बाद जब उसके भाई को पकड़ लिया गया और मामा से भी पूछताछ हो गई तो वो वापस इंदौर आ गया।



अभी नहीं मिली पिस्टल



विजय नगर में पब राग द बिस्ट्रो में 18 सितंबर की रात पब संचालक पीयूष सिंह पंवार और दोस्त राहुल चौहान को उसने गोली मार दी थी। पीयूष को पैर में तीन गोली लगीं जो आरपार हो गईं। राहुल को लगी गोली ऑपरेशन करके निकाली गई। टीआई रवींद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पूछताछ में सोनी ने बताया कि इंदौर में वो कोर्ट में सरेंडर करना चाहता था। इसलिए इंदौर आया था। विजयनगर पुलिस उससे गोलीकांड में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है। पिस्टल अभी नहीं मिली है। पुलिस से बचने के लिए सोनी ने हुलिया बदलने के लिए अपनी दाढ़ी कटवा ली थी।



पहले दूसरे पब में कर रहा था पार्टी



आरोपी सोनी पहले प्यानो पब में पार्टी कर रहा था। पब बंद हुआ तो वो पीयूष के पब पर पहुंचा था। ये पब भी बंद हो गया था तो पीयूष ने प्रवेश देने से मना कर दिया। इस मामले में पहले ही राजू दांगी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महेश गुप्ता की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।



पब राग द बिस्ट्रो बार सील



pub seal indore



इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर पब राग द बिस्ट्रो बार को आबकारी विभाग ने सील कर दिया। एक साल के लिए लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। पब के निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी पब के बाहर गोली चलने का मामला सामने आया था। कलेक्टर का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा संचालित किए जा रहे बार और पब पर भी कार्रवाई की जाएगी।


accused caught drinking alcohol pub firing accused arrested indore MP News मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर में शराब पीते पकड़ा गया आरोपी पब में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisment