भोपाल की इंजीनियर युवती से मेट्रीमोनियल साइट पर मिले लड़के ने किया रेप

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल की इंजीनियर युवती से मेट्रीमोनियल साइट पर मिले लड़के ने किया रेप

Bhopal. भोपाल की इंजीनियर लड़की के साथ रेप हुआ है। आरोपी से लड़की की मुलाकात मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। आरोपी ने भोपाल के होटल केसी पैलेस में दो दिन रखकर रेप किया। आरोपी ने लड़की से 50 हजार रुपए भी झांसा देकर लिए। आरोपी का फोन बंद आ रहा है। पुलिस को पता चला कि उसने होटल में अपना नाम-पता तक गलत बताया था।



वेबसाइट पर दोस्ती, होटल में रेप



एमपी नगर टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट नौकरी करती है। मेट्रीमोनियल साइट पर उसकी दोस्ती जबलपुर निवासी संदीप भट्ट उर्फ सनील से हुई थी। दोनों के वहीं नंबर एक्सचेंज हुए थे। बाद में दोनों के बीच में बातचीत होने लगी। आरोपित पीड़िता से मिलने के लिए इसी साल 23 मार्च को भोपाल आया। एमपी नगर के एक होटल में उसने कमरा बुक किया। वहां लड़की को मिलने बुलाया और ज्यादती की। 



झांसा देकर 50 हजार रुपए भी लिए 



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस बीच संदीप ने उससे यह कहते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए कि उसे पैसों की जरूरत है। पीड़ता ने आगे कहा कि आरोपी ने 50 हजार के बदले में डेढ़ लाख रुपए देने का वादा किया था। रकम मिलने के बाद से आरोपी ने लड़की का कॉल उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद फरियादी ने शिकायत की और बीती रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 



होटल पर कसेगा शिकंजा



भोपाल पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि आरोपी ने पीड़िता को गलत नाम बताया था। पुलिस ने जांच में आरोपी की पहचान सुनील के नाम से की है। इसके साथ ही भोपाल के नामचीन होटल केसी पैलेस की भी जांच होगी। क्योंकि जब भी किसी होटल में रूम बुक किया जाता है तो पहचान पत्र लिया जाता है लेकिन इस मामले में ऐसा क्यों नहीं किया गया। 


जबलपुर इंजीनियर लड़की Madhya Pradesh Sandeep Bhatt TI Sudhir Arjaria KC Palace Jabalpur Engineer Girl Bhopal rape रेप संदीप भट्ट मध्यप्रदेश टीआई सुधीर अरजरिया भोपाल केसी पैलेस