दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची, बोलीं- मैं अपनी परंपरा निभा रही

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची, बोलीं- मैं अपनी परंपरा निभा रही

बुरहानपुर. यहां एक अनूठी बारात का नजारा देखने को मिला। दुल्हन झांसी की रानी के गेटअप में घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची। दुल्हन के पीछे-पीछे बाराती थे। नाच गाने के साथ दुल्हन की बारात दूल्हे के घर पहुंची। जहां दुल्हन ने दूल्हे को शादी का न्यौता देकर बारात लाने के लिए इनवाइट किया।



गुजराती समाज में अनूठी परंपरा: अमूमन बारात में घोडे पर दूल्हा सवार होकर अपने सपनों की रानी को उसके घर डोली में बैठाकर लाता है। लेकिन शहर का गुजराती समाज एक पुरानी अनूठी परंपरा निभा रहा है। इसे कन्या घाटडी कहते हैं, जिसमें युवती दुल्हन का जोडा पहनकर घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर जाती है। दूल्हन ज्योति MBA पाउस आउट है। इस मौके पर ज्योति ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं। इस दिन का इंतजार था। मैं झांसी की रानी बनकर वर पक्ष के यहां जा रही हूं। मैं बस अपनी परंपरा निभा रही हूं।



बेटी का सपना पूरा किया: पिता राजेंद्र शाह ने बताया कि यह बारात बेटी का सपना पूरा करने और अपने शौक के लिए निकाली गई। बारात धूमधाम से निकाली गई। दूल्हे का नाम देवेंद्र नागराज है, जो कि पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर है। वह कर्नाटक के बेलगाम में निजी कंपनी में सर्विस करते हैं।


Unique Marriage दुल्हन की बारात bride procession bride reach groom house bride dance burhanpur अनूठी परंपरा दुल्हन का डांस घोड़े पर दुल्हन बुरहानपुर MP Unique Marriage