रीवा: नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने बारात लौटाई वापस

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
रीवा: नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने बारात लौटाई वापस

rewa. शहर में एक दूल्हे को शराब का नशा करना उस समय महंगा पड़ा गया, जब दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए बारात को खाली हाथ वापस लौटाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जब तक दूल्हे को होश आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके साथ ही दुल्हन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुल्हन पक्ष को शादी में हुए खर्च को लौटाने की शर्त पर समझौता करवा दिया। जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाले पियूष मिश्रा का विवाह गढ़ थाना क्षेत्र पहिलयार की युवती के साथ तय हुआ था।



दुल्हन भड़क गई 



जिनका विवाह शहर में स्थित आशियाना मैरिज गार्डन गुलाब नगर से होना था। बारात लेकर बाराती झूमते नाचते हुए पहुंचे। इस दौरान दूल्हा और उसके साथी शराब के नशे में द्वाराचार के दौरान हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं द्वाराचार के बाद जब दूल्हे को जयमाला के लिए ले जाया गया, तब भी बाराती हंगामा करते रहे। यह सब देख दुल्हन भड़क गई और शादी से साफ इंकार कर दिया। आप को बता दें कि बारातियों का हंगामा देख लड़की वालों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है, दुलहन के परिजन शादी में हुए अपने खर्च की मांग कर रहे थे।  



भाजपा नेता का भाई है दूल्हा



नेहरू नगर निवासी पियूष मिश्रा रिश्ते में एक प्रभावशाली भाजपा नेता का भाई है। भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर पुलिस व मीडिया पर दबाव भी बनाने की कोशिश की ताकि मामला किसी की जानकारी में न आए।  



इंजीनियर बताकर तय की थी शादी



लड़की पक्ष का कहना है कि, उनसे झूठ बोलकर विवाह तय किया गया था। दूल्हे को इंजीनियर बताया गया था। इसके साथ ही उनकी पहले भी शादी हो चुकी थी। अब बारात में शराब के नशे में दूल्हा पहुंचा तो शादी से इंकार कर दिया।

 


Madhya Pradesh Liquor पियूष मिश्रा रीवा बारात पहिलयार Rewa शादी टूटी Bride Pahilyaar Piyush Mishra दुल्हन marriage broken मध्यप्रदेश शराब procession