SAGAR:अधेड़ ने सड़क पर पकड़ा लड़की का हाथ,लोगों ने मनचले को जमकर पीटा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
SAGAR:अधेड़ ने सड़क पर पकड़ा लड़की का हाथ,लोगों ने मनचले को जमकर पीटा

रमन अग्रवाल, Sagar. सागर के खुरई में मनचले को राह चलती लड़की से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई की। हालांकि पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मनचले को फिलहाल गिरफ्तार (arrest) कर लिया है।  





ये है मामला





दरअसल पीड़िता शोरूम पर काम करती है। शोरूम में काम करने वाली ये लड़की अपने घर से शोरूम जा रही थी। रास्ते में 



एक अधेड़ ने उसका हाथ पकड़ लिया। वह लड़की से छेड़छाड़ (molestation) करने लगा। लड़की के विरोध करने के बाद भी मनचला नहीं रूका। लड़की ने आस-पास के दुकानदारों को मदद के लिए आवाज लगाई। दुकानदारों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मनचले की जमकर धुनाई कर दी। 





आरोपी गिरफ्तार 





लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी (police) को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मनचला खुरई में भूतेश्वर मंदिर के पास रहता है और वो फर्नीचर बनाने का काम करता है। बता दें खुरई में छेड़खानी का यह पहला मामला नहीं है। पिछले दो सालों में सरे बाजार छेड़खानी के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनमें पीड़ित लड़कियों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करवाई है। 



Beating सागर न्यूज Sagar News molestation पिटाई   वीडियो छेड़छाड़ गिरफ़्तार पुलिस police arrested video