BHOPAL : जामनगर भेजा गया पंचम टाइगर, जब वन विहार लाया गया था तो नहीं कर पाता था शिकार; अब पूरी तरह स्वस्थ

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BHOPAL : जामनगर भेजा गया पंचम टाइगर, जब वन विहार लाया गया था तो नहीं कर पाता था शिकार; अब पूरी तरह स्वस्थ

BHOPAL. भोपाल के वन विहार से पंचम टाइगर को गुजरात रवाना कर दिया गया है। पंचम टाइगर अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। वन विहार ने उसे स्वस्थ हालत में गुजरात के जामनगर के ग्रीन्स जूलोजिकल रेस्क्यू एंड रिहेविलीटेशन सेंटर को सौंपा। टीम उसे लेकर गुजरात रवाना हो गई। वहां पहुंचने में करीब 24 घंटे लगेंगे।



शिकार नहीं कर पाता था पंचम, अब पूरी तरह स्वस्थ



पंचम टाइगर को 17 दिसंबर 2020 को कान्हा टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू करके लाया गया था। उस समय इसकी उम्र 3 साल 5 महीने थी। पंचम टाइगर शिकार नहीं कर पा रहा था क्योंकि किसी वजह से इसके केनाइन दांत क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालांकि अब पंचम टाइगर एकदम स्वस्थ है।



वन विहार में अब 13 टाइगर बचे



पंचम टाइगर के जाने के बाद अब वन विहार में 13 टाइगर बचे हैं। इन टाइगरों में 7 आदमखोर हैं। टाइगरों का दीदार करने के लिए वन विहार में सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। वन विहार में लोग सफेद टाइगर का दीदार सबसे पहले करना चाहते हैं।


गुजरात Greens Zoological Rescue and Rehabilitation Center MP News completely healthy मध्यप्रदेश की खबरें pancham tiger MP Bhopal Bhopal News van vihar भोपाल की खबरें Gujarat मध्यप्रदेश ग्रीन्स जूलोजिकल रेस्क्यू एंड रिहेविलीटेशन सेंटर भोपाल पूरी तरह स्वस्थ पंचम टाइगर