दुल्हन करती रही इंतजार, आदिवासी दूल्हे ने बारात संग कर दिया थाने में 'कांड'

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
दुल्हन करती रही इंतजार, आदिवासी दूल्हे ने बारात संग कर दिया थाने में 'कांड'

रतलाम. यहां 12 फरवरी की रात एक बारात दुल्हन के घर जाने की जगह थाने में पहुंच गई। दूल्हा घोड़े पर बैठा हुआ था। जबकि बाराती नाचते-नाचते थाने में घुस गए। बारातियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 





9 बजे करा दिया था DJ बंद: दरअसल, रतलाम की होमगार्ड कॉलोनी में एक आदिवासी परिवार की बारात निकल रही थी। इससे होमगार्ड कॉलोनी में रहने वाले अफसरों को दिक्कत हुई। इसके बाद पुलिस ने बारात का डीजे बंद करा दिया। इससे नाराज आदिवासी पूरी बारात को लेकर थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। आदिवासियों का तर्क था कि जब डीजे के लिए रात 10 बजे तक की अनुमति है तो हमारा डीजे 9 बजे बंद क्यों करा दिया।





समझाइश के बाद लौटे बाराती: CSP की समझाइश के बाद बारात थाने से वापस चली गई। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिला मंत्री आशीष सोनी ने बताया कि एक आदिवासी परिवार की बारात थी। जिसमें पुलिस ने डीजे बन्द करवा दिया। उन्होंने कहा कि आसपास अधिकारी के बंगले है, डीजे की तेज आवाज से उन्हें परेशानी हो रही है। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंच गए। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नही किया गया है। 



dj procession reached ratlam baraat controversy tribal groom groom tribal आदिवासी की बारात groom in thana रतलाम Ratlam ratlam police thana