भोपाल के स्टेट म्यूजियम में रघु ठाकुर की किताब के तीसरे संस्करण का होगा विमोचन

author-image
एडिट
New Update
भोपाल के स्टेट म्यूजियम में रघु ठाकुर की किताब के तीसरे संस्करण का होगा विमोचन

भोपाल. समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर की चर्चित पुस्तक 'कोरोना काल' के संशोधित तीसरे संस्करण का विमोचन 6 मार्च को होगा। यह आयोजन श्यामला हिल्स स्थित स्टेट म्यूजियम में 11 बजे होगा। विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर, पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, लोकेंद्र पराशर, जयंत तोमर और मुकेश वर्मा शामिल होंगे।



किताब पर होगा विचार-मंथन: रघु ठाकुर हमेशा आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर विचारशील रहते हैं। उनके विचारों पर आधारित कई पुस्तकें पाठकों के बीच लोकप्रिय हुई हैं। इसी क्रम में कोरोना संकट काल में रघु ठाकुर ने 'कोरोना काल' शीर्षक से पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक के दो संस्करण पूर्व में प्रकाशित हो चुके हैं। पुस्तक की पाठकों में विशेष मांग है। इसके चलते पुस्तक का तीसरा अंक प्रकाशित किया गया है। यह आयोजन समता मंच के तत्वावधान में किया जा रहा है।

 


कमलनाथ किताब विमोचन रघु ठाकुर विजयदत्त श्रीधर Vijaydutt Sridhar Digvijay Singh Raghu Thakur स्टेट म्यूजियम Kamal Nath दिग्विजय सिंह State Museum book release