GWALIOR : जयविलास पैलेस घूमने आई महिला ने किया हंगामा ,बोली मैं महारानी हूँ,पुलिस ने हिरासत में लिया

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : जयविलास पैलेस घूमने आई महिला ने किया हंगामा ,बोली मैं महारानी हूँ,पुलिस ने हिरासत में लिया

GWALIOR. सिंधिया परिवार के शाही महल  जयविलास पैलेस में एक महिला पर्यटक ने हंगामा खड़ा कर दिया। लखनऊ उत्तर प्रदेश से पैलेस घूमने आई महिला खुद को महारानी बताने लगी। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे वहां से भगाना चाहा तो महिला ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने एक सुरक्षाकर्मी की अंगुली काट ली और दूसरे के पीठ में घूसे मारे। इस हमले में तीन कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने  महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



सिंधिया राजघराने के महल जयविलास पैलेसे में सोमवार को एक महिला घूमने आई थी। यहाँ म्यूजियम में पर्यटक आते है लेकिन घूमने के दौरान पैलेस के प्राइवेट गेट में घुसने को लेकर महिला का कर्मचारियों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवाद के दौरान महिला पर्यटक खुद को महारानी बता रही थी। इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। जयविलास पैलेस के कर्मचारी राजेश आनंद पुत्र उत्तम प्रकाश के अंगुली मेें महिला ने काट लिया। राजेश को बचाने आए अन्य कर्मचारी मयंक को पीठ में महिला ने घूसे ही घूसे मारे और बीच बचाव करने पहुंची महिला कर्मचारी छाया कंठाले पर नाखून से हमला कर नोच लिय। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। झांसी रोड थाना पुलिस जयविलास पैलेस में उत्पात मचाने वाली महिला पर्यटक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने कहाकि महिला से पूछताछ की जा रही है बस इससे ज्यादा कुछ नही है। महिला की मानसिक स्थिति का भी पता किया जा रहा है।


हंगामा उत्तर प्रदेश महिला पर्यटक Uttar Pradesh जयविलास पैलेस शाही महल सिंधिया परिवार Hungama Female Tourist Scindia Family Jaivilas Palace Royal Palace