MP: रिक्शा वाले के साथ 13 लाख उड़ाकर लौटी करोड़पति की पत्नी, घर से चुराए थे 47 लाख

author-image
एडिट
New Update
MP: रिक्शा वाले के साथ 13 लाख उड़ाकर लौटी करोड़पति की पत्नी, घर से चुराए थे 47 लाख

इंदौर. खजराना इलाके (Khajrana Area) के एक प्रॉपर्टी ब्रोकर (Property Broker) की पत्नी घर से 47 लाख रुपए लेकर प्रेमी के साथ भागी थी। प्रेमी महिला से 13 साल छोटा था और रिक्शा चलाने का काम करता था। 8 नवंबर को 26 दिन बाद महिला अपने घर लौट आई है। महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है। पति भी महिला को साथ रखने के लिए राजी है। 13 अक्टूबर को महिला ने घर से 47 लाख रुपए चुराए थे। जिसमें से 17-17 लाख रुपए उसने प्रेमी के दो दोस्तों को दिए थे। इसके बाद बचे हुए 13 लाख रुपए लेकर वह प्रेमी के साथ भाग गई थी।

पैसे खत्म हुए तो महिला लौट आई

महिला ने बताया कि टैक्सी से प्रेमी इमरान और महिला सबसे पहले पीथमपुर (Pitampur) गए थे, जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत कई इलाकों में घूमते रहे। इसके बाद महिला घर लौट आई। जबकि महिला का प्रेमी फरार है। पुलिस ने बताया कि महिला जो रुपए लेकर ड्राइवर के साथ भागी थी, वो खत्म हो गए हैं। अपने साथ जो जेवरात लेकर गई थी, वो वापस ले आई है। पुलिस ने प्रेमी के दोनों दोस्तों से 34 लाख रुपए पहले ही बरामद कर लिए थे। 

पति के पास करोड़ों की जमीन

महिला के पति इंदौर (Indore) की हाजी कॉलोनी में रहते हैं, उनके पास करोड़ों रुपए की जमीन है। महिला भी अच्छी फैमिली से है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसे परेशान करता था। इसलिए वह घर से भागी थी लेकिन अब वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। 

महिला घर लौटी extra marrital affair indore 47 lakh case Property Broker Khajrana Area The Sootr Indore Khajrana police