GWALIOR : पार्टी में प्यार हुआ फिर शादी, बीस दिन में विवाद हुआ अब लगाया दहेज प्रताड़ना का केस

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : पार्टी में प्यार हुआ फिर शादी, बीस दिन में विवाद हुआ अब लगाया दहेज प्रताड़ना का केस



GWALIOR. ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र में काम करने वाले एक युवक की दिल्ली में एक शादी -पार्टी में पंजाब निवासी एक युवती से भेंट हुई और वही एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार फटाफट शादी में बदला लेकिन बीस दिन ससुराल में रहने के दौरान ही झगड़े हो गए । युवती मायके गई तो खुद तो नही लौटी वहां दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराके पुलिस भेज दी जो लड़के की माँ को उठा ले गई। लड़का हत्या के मामले में जेल में बन्द है।







मामला ग्वालियर के  पड़ाव स्थित कांति नगर का है यहां रहने वाले एक युवक की कुछ समय पहले पंजाब की एक युवती से जान पहचान हुई। करीब 15 दिन की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवती ग्वालियर आ गई। दोनों के परिवार की सहमति से शादी भी हो गई। पर इस एक नजर के प्यार का हाल 20 दिन में ही बिगड़ गया। नई बहू 20 दिन ससुराल रही और रोज विवाद होने लगे तो वह सब कुछ छोड़कर पंजाब लौट गई। वहां उसने पति, सास पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच पति एक हत्या के मामले में जेल चला गया। देर रात पंजाब पुलिस ने ग्वालियर में दबिश दी। बहू की शिकायत पर सास को हिरासत में लेकर चली गई है।







ये था पूरा मामला





शहर के पड़ाव स्थित कांती नगर निवासी गौरव पुत्र सुन्दर सिंह एक नशा मुक्ति केन्द्र का संचालक करता है। एक साल पहले गौरव पंजाब निवासी पूनम से दिल्ली में एक शादी समारोह में मिला था। पहली ही मुलाकात में वह एक दूसरे से प्रेम करने लगे और पंद्रह दिन में ही दोनों ने शादी कर ली। 3 सप्ताह में ही उनके प्यार का भूत उतर गया और पूनम उसे छोड़कर पंजाब चली गई। कई बार मनाने के बाद भी पूनम नहीं आई इस बीच पूनम ने पंजाब में पति, सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। इस मामले में देर रात पंजाब पुलिस ग्वालियर पहुंची और पड़ाव थाने की मदद से कांती नगर में दबिश दी और यहां से गौरव की मां सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पंजाब चली गई है।  जब पुलिस ने गौरव की जानकारी जुटाई तो पता चला कि गौरव हत्या के मामले में जेल में बंद है।



Gwalior ग्वालियर Delhi दिल्ली case registered Punjab dowry harassment मामला दर्ज नशा मुक्ति केंद्र पंजाब De-addiction Centre दहेज प्रताड़ना