MP कैबिनेट मीटिंग: व्यापमं का फिर नाम बदलेगी सरकार, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
MP कैबिनेट मीटिंग: व्यापमं का फिर नाम बदलेगी सरकार, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

भोपाल. कल यानी 18 फरवरी को शिवराज कैबिनेट (Shivraj cabinet) की मीटिंग होगी। कोरोना संक्रमित होने के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) मीटिंग में वर्चुअली जुड़ेंगे। कैबिनेट में 8 मार्च को पेश होने वाले 2022-23 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही सरकार राशन की दुकानों पर गेहूं की जगह आटा बांटने का पॉयलेट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 8 जिले शामिल हैं। अगर ये प्रयोग सफल होता है तो पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आटा मिल मालिकों से प्रस्ताव बुलवाए हैं। 5 किलो की पैकिंग में आटा देने की तैयारी है। 





व्यापमं का नाम बदलेगा: सरकार एक बार फिर व्यापमं (vyapam) का नाम बदलने जा रही है। इसके पहले तत्कालीन व्यापमं अध्यक्ष अरुणा शर्मा ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम अंग्रेजी में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रखा था। जिसे शार्ट में PEB कहा जाने लगा। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य आवंटन नियमों में आज भी व्यापमं ही लिखा चला आ रहा है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय पीईबी को नया नाम राज्य कर्मचारी चयन आयोग तय किया गया था। ​इस संबंध में तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया था। लेकिन निर्णय होने से पहले ही कांग्रेस सरकार चली गई। अब फिर शिवराज सरकार इसी प्रस्ताव को कैबिनेट में लेकर आ रही है। अब कर्मचारी चयन मंडल का प्रशासकीय विभाग सामान्य प्रशासन होगा। अब तक ये तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन आता है।





इस प्रस्ताव पर भी लगेगी मुहर: मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट जाने वाले यात्री वाहनों पर टैक्स छूट का विचार कर रही है। एमपी-यूपी के बॉर्डर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकुट जाने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट मिलेगी। यूपी चुनाव के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है। 



Chitrakoot MP CM Shivraj शिवराज सिंह Cabinet meeting कैबिनेट मीटिंग PEB SHIVRAJ GOVT. vyapam proposal शिवराज कैबिनेट की मीटिंग