BENGALURU: फर्स्ट इनिंग में मुंबई के 374 के जवाब में MP की भी अच्छी शुरुआत, शुभम शर्मा ने सेंचुरी लगाई

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BENGALURU: फर्स्ट इनिंग में मुंबई के 374 के जवाब में MP की भी अच्छी शुरुआत, शुभम शर्मा ने सेंचुरी लगाई

BENGALURU. रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswami stadium) में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए फर्स्ट इनिंग में 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने भी बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीसरे दिन 368 का स्कोर सेट किया।





मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बैट्समैन हिमांशु मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रजत पाटीदार  और यश दुबे का बेहतरीन तालमेल देखने मिला। यश दुबे ने सेंचुरी लगाई। मध्य प्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी ने एक-एक विकेट लिया। 





फर्स्ट इनिंग में मुंबई का बड़ा स्कोर 





टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए मैदान में उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। शॉ के आउट होने के बाद मध्य प्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और मुंबई के विकेट चटकाए। हालांकि यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक गेम संभालते हुए बैटिंग की और टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने 4 विकेट लिए। सारांश जैन को 2, अनुभव अग्रवाल को 3 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट लिया।





सरफराज का बल्ला बजा, लगाईं 4 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी





रणजी के इस मैच में सरफराज ने 243 गेंद पर 134 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के उड़ाए। सरफराज ने इस सीजन की आठ इनिंग्स में 900 से भी ज्यादा रन अपने नाम किए। सरफराज 4 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी बनाते हुए सीरीज में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 401 बॉल्स पर 275 रन की पारी खेली और सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। सीजन में सरफराज ने 937 रन बनाए। 1000 रन के टारगेट पूरा करने के लिए सरफराज को दूसरी इनिंग में 63 रन और बनाने होंगे।





सरफराज का बेहतरीन परफॉर्मेंस





सरफराज खान रणजी की हिस्ट्री में ऐसे तीसरे बैट्समैन हैं, जिन्होंने 2 अलग सीजन में 900 से भी ज्यादा रन अपने नाम किए। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार दिल्ली के अजय शर्मा ने यह रिकॉर्ड बनाया था। अजय ने 1991-92 में 993 और 1996-97 में 1033 रन बनाए थे। उनके बाद वसीम जाफर बैटिंग में अच्छे हाथ दिखाए थे। जाफर ने 2008-09 में मुंबई के लिए 1260 और 2018-19 में विदर्भ के लिए 1037 रन बनाए थे। अब सरफराज खान ने मुंबई के लिए 2019-20 में 928 और 2021-22 में 937 रन बनाकर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। 



क्रिकेट Cricket Sports स्पोर्ट्स final फाइनल बैंगलुरू Ranji Trophy रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी Cricketer player क्रिकेटर बॉलिंग batsman balling bengalurur बल्लेबाज