खेल ने ली जान: जबलपुर में तार से लटक रही चुनरी में फंस गया गला, दम घुटने से बच्चे की मौत

author-image
एडिट
New Update
खेल ने ली जान: जबलपुर में तार से लटक रही चुनरी में फंस गया गला, दम घुटने से बच्चे की मौत

जबलपुर. में एक 7 साल के बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। पास में सूख रही चुनरी को पकड़ कर खेल रहा था। तभी अचानक चुनरी उसके गले में फंस गई। पड़ोसियों की जानकारी के बाद बच्चे को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पास की दादी ने परिजन को सूचना दी

बच्चे (Child) का पीयूष है। घटना बाबा शाम टोला की है। पीयूष चुनरी (Chunari) के साथ खेल रहा था। तभी चुनरी उसके गले में फंस गई जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। पास की रहने वाली दादी ( Grandmother) ने पीयूष को लटकते (Hang) हुए देखा तो लोगों को सूचित किया। बच्चें को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत (Dead) घोषित कर दिया। पीयूष की दो छोटी बहनें। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के वक्त बच्चे की मां और चाची घर के काम कर रही थी।

दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई

पुलिस (Police) के अनुसार अभी तक मामला अनहोनी का लग रहा है। चुनरी फंस जाने के कारण दम घुट गया,जिससे बच्चे की मौत (Death) हो गई। पुलिस अभी पोस्टमार्टम (Postmortum Report) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जबलपुर फंसने चुनरी चुनरी में फंसने की वजह से गई जान hanging wire chunari Jabalpur Throat struck madhyapradesh