मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, बदले मौसम से तापमान में कमी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, बदले मौसम से तापमान में कमी

Bhopal. मध्यप्रदेश में पिछले 48 घंटों में मौसम ने जो करवट ली है उसका असर साफ देखा जा सकता है। कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बादलों की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।





4 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा





मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। तापमान घटता-बढ़ता रहेगा। बादल छाने से दिन में गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अब तक सबसे ज्यादा तापमान राजगढ़, दमोह, खरगोन और नौगांव में दर्ज किया जाए। प्रदेश के 4 महानगरों में ग्वालियर का तापमान सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री दर्ज किया गया।





बारिश के साथ आंधी की आशंका





मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी की आशंका जताई है। बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। पिछले 24 घंटों में हवा की रफ्तार करीब 58 किलोमीटर प्रतिघंटा पर पहुंची। सीधी, शिवपुरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भी तेज हवाएं चलीं।





सबसे ज्यादा नरसिंहपुर में गिरा पारा





मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही खजुराहो, भोपाल, इंदौर, सिवनी, रतलाम, नौगांव, रीवा, उमरिया,  राजगढ़, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में 1 से लेकर ढाई डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 मई के बाद गर्मी फिर से कहर बरसा सकती है।



MP News मध्यप्रदेश MP भोपाल Bhopal मौसम heat गर्मी Rain मध्यप्रदेश की खबरें बारिश Thunderstorm weather आंधी