रमजान में सबसे लंबा रोजा आज, बोहरा समाज मना रहा ईद

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रमजान में सबसे लंबा रोजा आज, बोहरा समाज मना रहा ईद

Bhopal. राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश भर में दाऊदी बोहरा समाज की ईद बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। आज रमजान में सबसे लंबा रोजा है। बोहरा समाज के लोगों ने सोमवार सुबह ईद की विशेष नमाज पढ़ी। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। समाज की मस्जिदों में विशेष नमाज को लेकर सुबह से प्रशासन ने व्यवस्था की थी। बोहरा समाज के लोगों ने खुदा से देश में अमन-शांति, खुशहाली की दुआ की। समाज के लोगों को एक-दूसरे के साथ सद्भावना रखने की सीख दी।



आज सबसे लंबा रोजा



ईद का चांद 1 मई को नजर नहीं आया इसके चलते 2 मई को रमजान का सबसे लंबा 15 घंटे 11 मिनट का आखिरी रोजा है। वहीं ईद को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। इस बार पूरे 30 रोजे रखे गए नहीं तो कई बार चांद का दीदार पहले हो जाने पर 29 दिन के ही रोजे हो पाते हैं।



सुन्नी समाज की ईद कल



सुन्नी मुस्लिम समाज की ईद मंगलवार 3 मई को मनाई जाएगी। रविवार को सऊदी अरब में चांद का दीदार नहीं हुआ। इसके चलते इस बार पूरे 30 रोजे रखे गए हैं। बाजारों में सूतफेनी, सेवईं, चीनी, मेवा, फल, दूध, कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, सूरमा और तस्बीह की मांग बढ़ गई है।


रमजान मुस्लिम वर MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP चांद Bhopal Moon रोजा Ramadan Society ईद Eid भोपाल मुस्लिम समाज