चैंपियन का सम्मान: यशोधरा ने विवेक की अगवानी की, माथे से मेडल लगाकर रो पड़ीं

author-image
एडिट
New Update
चैंपियन का सम्मान: यशोधरा ने विवेक की अगवानी की, माथे से मेडल लगाकर रो पड़ीं

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रच दिया। इस टीम के सदस्य विवेक सागर का 12 अगस्त को मध्यप्रदेश सरकार सम्मान करेगी। इससे पहले मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने खुद एयरपोर्ट (Airport) जाकर विवेक की अगवानी की और उनके मेडल को देखा। विवेक के साथ भारतीय हॉकी टीम के कोच (Coach) अशोक कुमार और सहायक कोच (Assistant coach) शिवेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।

इटारसी के रहने वाले हैं विवेक

विवेक होशंगाबाद (Hoshangabad) के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। ओलंपिक में विवेक के गोल की बदौलत भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। समारोह में शिवराज सरकार विवेक सागर को सम्मान निधि भी देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने विवेक को सम्मानस्वरूप 1 करोड़ रुपए (1 crore Rs) देने का घोषणा की है।

माथे से मेडल को लगाकर छलक पड़ीं यशोधरा

एयरपोर्ट पर विवेक का ढोल-ढमाके स्वागत किया गया। विवेक ने यशोधरा राजे के हाथ में ओलंपिक मेडल सौंपा। खेल मंत्री ने मेडल को माथे पर लगाया, फिर मेडल विवेक के गले में पहनाया। इस दौरान यशोधरा की आंखें छलक आईं।

अगली बार मेडल का रंग बदल देंगे

जब विवेक सागर से पूछा गया कि अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे तो विवेक ने कहा कि जी हां, मैं मेडल का कलर चेंज करना चाहूंगा। उनकी इस बात पर यशोधरा ने खुशी जाहिर करते हुए तालियों से विवेक की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब शुरुआत तो हो गई है। विवेक ने आसमान को छू लिया है। दूसरे खिलाड़ियों के लिए वे रोल मॉडल बन गए हैं। अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वे भी विवेक की तरह आसमान छुएं। विवेक ने यह साबित कर दिखाया है कि मध्यप्रदेश भी ओलंपिक मेडल जीत सकता है।

विवेक सागर MP govt पुरुष हॉकी टीम honours Mens hockey team vivek sagar Bronze Medalist Tokyo Olympics ब्रॉन्ज विजेता मिंटो हॉल शिवराज सरकार The Sootr सम्मान टोक्यो ओलंपिक भोपाल
Advertisment