खरगोन दंगे में वसीम ने तूफान सिंह की गन से SP को मारी थी गोली, 17 पिस्टल बरामद

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
खरगोन दंगे में वसीम ने तूफान सिंह की गन से SP को मारी थी गोली, 17 पिस्टल बरामद

फरीद शेख, Khargone. खरगोन दंगे में वसीम ने एसपी को जो गोली मारी थी वो तूफान सिंह की बंदूक से ही निकली थी। खरगोन दंगे के दौरान हथियार सप्लाई करने वालेल तूफान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिगनूर में अवैध हथियारों की 6 फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए 17 देसी पिस्टल जब्त किए हैं। इसके साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



वसीम ने तूफान की गन से SP को मारी थी गोली



खरगोन में रामनवमीं पर हुई हिंसा में एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली मारकर घायल कर दिया गया था। आरोपी वसीम ने वो गन तूफान सिंह से ही खरीदी थी। पूछताछ में वसीम ने तूफान सिंह से बंदूक खरीदने के बारे में बताया था। वसीम के बयान के मुताबिक पुलिस ने तूफान सिंह को धर दबोचा। इसके साथ ही शहर में चल रहे अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।



सिगनूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने गोगावां थाना इलाके के सिगनूर में कार्रवाई कर की। 6 निर्माण फैक्ट्रियों पर दबिश देकर पुलिस ने 17 अवैध देसी पिस्टल और निर्माण सामग्री जब्त की। इसके साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी एसपी अंकित जायसवाल और रोहित काशवानी ने बताया कि वसीम उर्फ मोहसिन ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी को अवैध पिस्टल से गोली मारी थी। इस नेटवर्क से और भी खुलासे हो सकते हैं।


वसीम बंदूक तूफान सिंह toofan singh wasim gun खरगोन Khargone मध्यप्रदेश की खबरें MP Pistol मध्यप्रदेश एसपी MP News SP खरगोन दंगे खरगोन हिंसा Khargone riots Khargone Violence