/sootr/media/post_banners/04aa1f5d747b1b091115643288d92d9d2c70afe85d2ed08dbede3d8115558022.jpeg)
ग्वालियर. यहां अखंड भारत हिंदू एकता संगठन के पदाधिकारी हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने वीडियो फुटैज के आधार पर 4 लोगों को चिंहित किया है। मामले में संज्ञान लेते पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा के तहत 1 नामजद और 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये है मामला: 15 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों ने हिजाब मामले को लेकर बिना अनुमति के रैली निकालकर प्रर्दशन किया था। प्रदर्शन के दौरान राजा चौहान अपने साथियों के साथ तिरंगे को उल्टा पकड़े हुए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज को काफी नीचे पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। ये राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की श्रेणी में आता है। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। ग्वालियर SP अमित सांघी ने बताया कि फूलबाग पर कल कुछ युवक इकठ्ठा हुए थे और उसी दौरान राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से पकड़ा हुआ था। इसलिए चारों पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज किया है।