CHHINDWARA:यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर फहरेगा तिरंगा, एमपी की बेटी भावना डेहरिया की ललक

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
CHHINDWARA:यूरोप के माउंट एल्ब्रुस पर फहरेगा तिरंगा, एमपी की बेटी भावना डेहरिया की ललक

Chhindwara. भावना डेहरिया वह नाम है जिसे ऊंचाईयों से प्यार है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली भावना अब आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एक और चढ़ाई चढ़ने जा रही हैं। भावना ने यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर रशिया के माउंट एल्बु्रस पर तिरंगा फहराने की ठान ली है। माउंट एल्बु्रस की ऊंचाई 18 हजार 5 सौ 10 फुट है। इससे पहले भावना माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुकी हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इस काम के लिए भावना का सहयोग किया है। एएमडी विवेक श्रोतिय ने पर्वतारोही भावना डेहरिया को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। 







संस्कृतिए पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग व प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की पर्वतारोही भावना मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंची।डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर व फिल्म उमाकांत चौधरी ने भी भावना को शुभकामनाएं दी। टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने हेतु इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।





पर्वतारोही भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली प्रदेश की चुनिंदा महिलाओं में से एक है। साल 2019 में  दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया भर में लहराया था।



छिंदवाड़ा Chhindwara Chhindwara News माउंट एवरेस्ट BHAVNA DEHRIYA MOUNTAINEAR ALBRUSE EUROPE तामिया पर्वतारोही भावना डेहरिया माउंट एल्बु्रस