SHIVPURI: कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रैंड के नाम के साथ लिखा नोट, कहा- उसे कुछ मत कहना

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
SHIVPURI: कम्प्यूटर ऑपरेटर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रैंड के नाम के साथ लिखा नोट, कहा- उसे कुछ मत कहना

SHIVPURI. यहां करैरा के रहने वाले अनिल खटीक ने फांसी लगा ली। अनिल (कम्प्यूटर ऑपरेटर) शिवपुरी में‎ रेत ठेकेदार के यहां रॉयल्टी की रशीद काटने का काम करता था।‎ सुसाइड की वजह लव ट्रायंगल है। उसने गर्लफ्रेंड के नाम के साथ नोट में लिखा- उसे कुछ मत कहना। बता दें गर्लफ्रेंड उसका बचपन का प्यार थी और अब वह किसी और को चाहने लगी है। 



सुसाइड नोट- उसे कुछ मत कहना...



मैं अपनी जान‎ आज समाप्त कर रहा और मेरे मरने का कारण कोई नहीं है। गर्लफ्रेंड (लड़की का नाम लिखा) को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। मैं आज अपना जीवन‎ समाप्त कर रहा हूं। गर्लफ्रेंड की कोई गलती नहीं है। उसने मेरे साथ कोई बुरा नहीं किया है।‎ इसलिए मेरे मरने के बाद उसे कोई परेशान नहीं करेगा। मैं‎ अपना जीवन अपनी मर्जी से खत्म कर रहा हूं, गर्लफ्रेंड की कोई गलती‎ नहीं है। मेरी मौत का कारण है गर्लफ्रेंड की मोहब्बत और सहदेव‎ भार्गव। इसी के चक्कर में अपना जीवन खत्म कर रहा हूं।‎



कोलीग के रूम जाकर लगाई फांसी



अनिल ने शिवपुरी की गायत्री कॉलोनी में अपने साथी देवेंद्र यादव के रेंट के कमरे पर फांसी लगाई थी। देवेंद्र के मुताबिक, उनका ऑफिस सर्किट हाउस रोड पर है। 23 जून की सुबह‎ 11.12 बजे अनिल ने कहा- मैं तेरे कमरे पर चलता हूं,‎ वहीं पर नहाकर आराम करूंगा।‎ देवेंद्र अनिल को कमरे पर छोड़कर ऑफिस लौट गया। रात 8 बजे जब देवेंद्र अपने रूम वापस लौटा तो दरवाजा थोड़ा खुला हुआ मिला। रूम में जब अदंर जाकर देखा तो अनिल को पंखे‎ से लटका पाया। जब मकान‎ मालिक रामस्वरूप रावत और‎ उनकी बेटी आए तब तक अनिल की मौत हो चुकी‎ थी। इसके बाद पुलिस और अनिल के परिवार को सूचना दी गई।

 


मध्य प्रदेश Suicide Case बॉएफ्रैंड सुसाइड गर्लफ्रैंड shivpuri Madhya Pradesh love triaangle Crime boyfriend girlfriend लव ट्राएंगल शिवपुरी जुर्म