रंगपंचमी का रंग पड़ा फीका, नहाने गए तीन दोस्तों में से एक ही लौट पाया घर

author-image
एडिट
New Update
रंगपंचमी का रंग पड़ा फीका, नहाने गए तीन दोस्तों में से एक ही लौट पाया घर

इंदौर. यहां रंगपंचमी त्योहार की चमक उस समय फीकी पड़ गई जब दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला मानपुर का है जहां तीन दोस्त रंगपंचमी खेलने के बाद तालाब पर नहाने पहुंचे थे। तालाब में नहाते वक्त इनमें से दो  दोस्त गहरे पानी में चले गए। हादसे के वक्त तीसरा दोस्त तालाब किनारे था। किनार पर मौजूद दोस्त ने आसपास के लोगों से मदद मांगी लेकिन तब तक दोनों दोस्त डूब चुके थ। जानकारी के मुताबिक मृतक युवकों को तैरना नहीं आता था।



दोस्त की आंखों के सामने डूब गए दोनों यार: पुलिस के मुताबिक खुर्दी गांव में रहने वाले पीयूष, मंयक और राहुल नाहरखेड़ी तालाब पर नहाने पहुंचे थे। रंगपंचमी खेलने के बाद घर गंदा ना हो इसलिए तीनों तालाब में नहाने पहुंचे थे। घटना के चश्मदीद राहुल ने ने बताया कि दोपहर का समय होने की वजह से तालाब के आसपास कोई नहीं था। दोनों दोस्तों को डूबते देखकर पहले मैं घबराया। फिर आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी। लेकिन तब तक पीयूष और मंयक तालाब में दिखना बंद हो गए थे। इसकी सूचना पहले परिवार और फिर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचना दी और दोनों को तालाब में ढूंढ़ना शुरू किया।



देर रात तक SDRF की सर्चिंग: हादसे के बाद SDRF की टीम ने शाम 6 बजे से सर्चिंग शुरू की, रात तक दोनों के शव मिल गए। करीब साढ़े आठ बजे के पीयूष का शव मिल गया। वहीं मयंक का शव रात करीब 12 बजे के बाद मिला। राहुल ने बताया कि मंयक ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। वह मानपुर में ही स्कूल में जाता था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन है। पिता खेती करते हैं। पीयूष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई आयुष ओर अनिल हैं। पिता की दुकान के साथ खेती भी करते हैं। वहीं राहुल ने काफी समय पहले पढ़ाई छोड़ दी।


युवक डूबे Accident रंगपंचमी इंदौर friend दोस्त एसडीआरएफ तालाब हादसा pond youth drowned SDRF Rangpanchami death of two youths Indore दो युवक की मौत