भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर चल रहे जश्न में हर्ष फायरिंग , दो युवक गोली लगने से घायल, पुलिस पड़ताल में लगी

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर चल रहे जश्न में हर्ष फायरिंग , दो युवक गोली लगने से घायल, पुलिस पड़ताल में लगी

GWALIOR ग्वालियर. शनिवार - रविवार की दरम्यानी रात भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर उनको डबरा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने के जश्न में फायरिंग हो गई। डांस के दौरान गन लोड करते समय अचानक चली गोली एक का पैर चीरते हुए दूसरे के पैर में जा लगी। दोनों को घायल हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल के पैर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



घास मंडी की घटना 



मामला उपनगर ग्वालियर के घास मंडी इलाके का है। यहां भाजयुमो नेता निशांत राय का फार्म हाउस है। हाल ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने निशांत राय को भाजयुमो ने भितरवार विधानसभा  का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उनके एक दोस्त का शनिवार को बर्थडे भी था। देर रात भाजयुमो नेता को  मिले नए पद के लिए स्वागत और दोस्त के बर्थडे का जश्न मनाया जा रहा था। नाच-गाना चल रहा था। डांस करने के दौरान अचानक गोली चल गई।



हर्षा फायर की गोली लगी 



 लोगों का यह भी कहना है कि गोली धोखे में नहीं चली बल्कि हर्ष फायर किये गयी  इनमे से एक गोली पास ही डांस कर रहे रिंकू गौर के घुटने को चीरते हुए पीछे खड़े कल्लू यादव के पैर में जा लगी है। गोली लगने से घायल हुए रिंकू और कल्लू को तत्काल साथी लश्कर स्थित जनक अस्पताल लेकर पहुंचे। रिंकू के पैर से खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर है, जबकि कल्लू खतरे से बाहर है। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस घासमंडी पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला।



कोई फरियादी नहीं 



लेकिन गोली किसने चलाई है? यह अभी साफ नहीं है। पुलिस के पास कोई फरियादी नहीं आया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर पड़ताल कर रही है।पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास कोई फरियादी नहीं पहुंचा है लेकिन फिर भी लोग तो घायल हुए है और इसके आधार पुलिस अभी अपनी जांच -पड़ताल कर रही है। 



हर वर्ष होती हैं मौतें 



ग्वालियर में शादी व्,विवाह और जन्मदिन के अलावा राजनीतिक आयोजनों में हर्ष फायर करने के रिवाज के चलते हर साल अनेक लोगों की मौतें होती हैं और सैकड़ों घायल होते है। प्रशासन द्वारा सख्त हिदायतों और कड़ी कार्यवाहियों के बावजूद इन घटनाओं पर अंकुश लगना तो दूर इनमें कमी भी नहीं आयी है। 


थाना ग्वालियर ग्वालियर में गोली चली ग्वालियर में हर्ष फायरिंग में दो घायल भाजयुमो नेता के फार्म हाउस पर गोली चली Thana Gwalior shot fired in Gwalior two injured in Harsh firing in Gwalior Shot fired at BJYMO leader's farm house
Advertisment